Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 27 June 2024:सोने की कीमतों में गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 27 June 2024: देश में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। गुरुवार, 27 जून 2024 को सोने की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 27 June 2024: देश में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। गुरुवार, 27 जून 2024 को सोने की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 71,990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि मुंबई में यह 72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की रिटेल कीमत 89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताजा रेट्स:

दिल्ली में सोने का भाव

  • 22 कैरेट: 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 71,990 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने का भाव

  • 22 कैरेट: 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद में सोने का भाव

  • 22 कैरेट: 66,040 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 72,040 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट्स

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)

  • चेन्नई 66,590 रुपये 72,650 रुपये
  • कोलकाता 65,990 रुपये 71,990 रुपये
  • गुरुग्राम 66,140 रुपये 72,140 रुपये
  • लखनऊ 66,140 रुपये 72,140 रुपये
  • बेंगलुरु 65,990 रुपये 71,990 रुपये
  • जयपुर 66,140 रुपये 72,140 रुपये
  • पटना 66,040 रुपये 72,040 रुपये
  • भुवनेश्वर 65,990 रुपये 71,990 रुपये
  • हैदराबाद 65,990 रुपये 71,990 रुपये

मिस्ड कॉल के जरिए जानें सोने का ताजा रेट

आप सोने की ताजा कीमतों का पता घर बैठे आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने मोबाइल फोन से एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करना है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट की जानकारी पा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते ही आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड के रेट की जानकारी दी जाएगी।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story