Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today 27 August 2024: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, जानिए आपके शहर में क्या है सोने का ताजा रेट

Gold Rate Today 27 August 2024: आज मंगलवार, 27 अगस्त 2024 को देश भर में सोने के भाव लगभग स्थिर रहे हैं या कुछ शहरों में मामूली गिरावट देखी गई है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 27 August 2024: आज मंगलवार, 27 अगस्त 2024 को देश भर में सोने के भाव लगभग स्थिर रहे हैं या कुछ शहरों में मामूली गिरावट देखी गई है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान जैसे सभी राज्यों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट ₹73,000 के पार कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट ₹66,900 के आसपास है। वहीं, चांदी का भाव आज ₹87,800 प्रति किलोग्राम है।

प्रमुख शहरों में सोने के रेट

दिल्ली:

  • 24 कैरेट: ₹73,180 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹67,090 प्रति 10 ग्राम

मुंबई:

  • 24 कैरेट: ₹73,030 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹66,940 प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद:

  • 24 कैरेट: ₹73,030 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹66,990 प्रति 10 ग्राम

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट (₹) 24 कैरेट गोल्ड रेट (₹)

  • चेन्नई 66,940 73,030
  • कोलकाता 66,940 73,030
  • गुरुग्राम 67,090 73,180
  • लखनऊ 67,090 73,180
  • बेंगलुरु 66,940 73,030
  • जयपुर 67,090 73,180
  • पटना 66,990 73,080
  • भुवनेश्वर 66,940 73,030
  • हैदराबाद 66,940 73,030

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story