Sone Chandi Ka Bhav: गोल्ड लवर्स के लिए बुरी खबर! लगातार दूसरे महंगा हुआ सोना, औंधे मुंह गिरी चांदी, पढ़ें आपके शहर का ताजा भाव

Sone Chandi Ka Bhav: गोल्ड लवर्स के लिए बुरी खबर! लगातार दूसरे महंगा हुआ सोना, औंधे मुंह गिरी चांदी, पढ़ें आपके शहर का ताजा भाव
X
Gold Rate Today In India: लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में आया उछाल, लेकिन चांदी की कीमत ₹100 गिरी। दिल्ली, मुंबई, पटना समेत MP-CG के बड़े शहरों का ताजा 24K, 22K गोल्ड और सिल्वर रेट यहां देखें।

Gold Price Today 26 May 2026: अगर आप आज (26 मई 2026) सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो बाजार का मिजाज आपके लिए मिला जुला साबित होने वाला है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने की चमक जहां लगातार दूसरे दिन बढ़ गई है, वहीं चांदी चार दिन की स्थिरता के बाद औंधे मुंह गिर है। ग्लोबल मार्केट में अमेरिका और ईरान के बीच बन रही सुलह की उम्मीदों का सीधा असर अब घरेलू बाजार पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई से लेकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में आज गोल्ड और सिल्वर के क्या रेट चल रहे हैं।

अमेरिका और ईरान टेंशन में नरमी: दूसरे दिन भी बढ़ी सोने की चमक

दरअसल, सोने के भाव में यह उछाल ग्लोबल सेंटीमेंट्स का नतीजा है। अमेरिका और ईरान के बीच जिओपॉलिटिकल टेंशन में कमी आने की संभावनाओं ने सोने को निवेशकों के लिए एक बार फिर से आकर्षक बना दिया है। पिछले दो दिनों की बात करें तो 24 कैरेट वाला सोना प्रति 10 ग्राम ₹330 और 22 कैरेट वाला गोल्ड ₹310 सस्ता हुआ था। लेकिन आज मंगलवार को बाजार खुलते ही दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों में ₹10 का मामूली उछाल दर्ज किया गया।

दिल्ली, मुंबई से लेकर पटना तक: 10 बड़े शहरों में गोल्ड का भाव

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके शहर में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव क्या चल रहा है, तो नीचे दी गई लिस्ट पर नजर डालें:

शहर 24 कैरट (10 ग्राम) 22 कैरट (10 ग्राम) 18 कैरट (10 ग्राम)

  • दिल्ली ₹1,59,540 ₹1,46,260 ₹1,19,650
  • मुंबई ₹1,59,390 ₹1,46,110 ₹1,19,550
  • कोलकाता ₹1,59,390 ₹1,46,110 ₹1,19,550
  • चेन्नई ₹1,61,250 ₹1,47,810 ₹1,24,010
  • बेंगलुरु ₹1,59,390 ₹1,46,110 ₹1,19,550
  • हैदराबाद ₹1,59,390 ₹1,46,110 ₹1,19,550
  • लखनऊ ₹1,59,540 ₹1,46,260 ₹1,19,650
  • पटना ₹1,59,440 ₹1,46,160 ₹1,19,560
  • जयपुर ₹1,59,540 ₹1,46,260 ₹1,19,650
  • अहमदाबाद ₹1,59,440 ₹1,46,160 ₹1,19,560

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का स्पेशल अपडेट (Bhopal, Indore, Raipur, Bilaspur)

लोकल मार्केट के रुझान के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव:

  • भोपाल: 24K गोल्ड ₹1,59,500 | 22K गोल्ड ₹1,46,100
  • इंदौर: 24K गोल्ड ₹1,59,500 | 22K गोल्ड ₹1,46,100
  • रायपुर: 24K गोल्ड ₹1,59,500 | 22K गोल्ड ₹1,46,100
  • बिलासपुर: 24K गोल्ड ₹1,59,500 | 22K गोल्ड ₹1,46,100

चांदी की चाल: लगातार 4 दिन स्थिर रहने के बाद आज आई गिरावट

सोने के विपरीत, चांदी आज थोड़ी फीकी पड़ी है। इंडस्ट्रीज की तरफ से इंडस्ट्रियल डिमांड को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण चांदी पर दबाव देखा जा रहा है। पिछले चार दिनों से चांदी के रेट स्थिर थे। लेकिन आज दिल्ली में चांदी प्रति किलोग्राम ₹100 सस्ती होकर ₹2,84,900 पर आ गई है। मुंबई, कोलकाता, भोपाल, इंदौर, रायपुर और बिलासपुर में भी चांदी लगभग इसी रेट पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में यह सबसे महंगी यानी ₹2,94,900 प्रति किलो के भाव पर है।

ग्लोबल जिओपॉलिटिकल हालात में जिस तरह के बदलाव आ रहे हैं उससे अगले कुछ हफ्तों तक बुलियन मार्केट में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर आप शादी ब्याह या इन्वेस्टमेंट के लिए बड़ी मात्रा में ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं, तो अपने ज्वैलर से मेकिंग चार्ज पर मोलभाव करना न भूलें और बाजार के ट्रेंड पर नजर बनाए रखें।

(डिस्क्लेमर: बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।)

Tags

Next Story