Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 26 December 2024: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Gold-Silver Price Today 26 December 2024: आज गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड रेट 77,300 रुपये पर है। 26 दिसंबर 2024 क्रिसमस के दिन 22 कैरेट सोने का भाव 70,000 रुपये के आसपास ही ट्रेड कर रहा है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 26 December 2024: आज गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड रेट 77,300 रुपये पर है। 26 दिसंबर 2024 क्रिसमस के दिन 22 कैरेट सोने का भाव 70,000 रुपये के आसपास ही ट्रेड कर रहा है। क्रिसमस के दिन बुलियन मार्केट बंद रहता है। ऐसे में सोने-चांदी का भाव कल के ही भाव पर मिलेगा। हालांकि, अगर आपके घर में शादी है तो ये थोड़ी राहत की खबर है क्योंकि सोना अपने पिछले 82,000 रुपये के पीक से काफी नीचे कारोबार कर रहा है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।

शादी के सीजन में सोने के दाम आमतौर पर बढ़ते हैं, लेकिन हाल ही में इसमें गिरावट देखने को मिली है। पिछले बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने पर ड्यूटी कम की, जिससे इसकी कीमत में 6,000 रुपये तक की गिरावट आई। अब सोना अपने पीक से नीचे आकर एक तय रेंज में कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2025 तक सोने की कीमतें 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं। ये अपने साल 2024 के 82,000 रुपये पीक से भी ज्यादा है। ऐसे में गोल्ड के कम रेन्ज में होने पर निवेश करने का अच्छा मौका है।

26 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 71,050 77,500
  • नोएडा 71,050 77,500
  • गाजियाबाद 71,050 77,500
  • जयपुर 71,050 77,500
  • गुड़गांव 71,050 77,500
  • लखनऊ 71,050 77,500
  • मुंबई 70,900 77,350
  • कोलकाता 70,900 77,350
  • पटना 70,950 77,400
  • अहमदाबाद 70,950 77,400
  • भुवनेश्वर 70,900 77,350
  • बेंगलुरु 70,900 77,350

26 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,300 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 13 years of experience in journalism and digital media. He began his career with Hindustan and later moved into digital reporting and editorial leadership. Educated at Jamia Millia Islamia and the University of Delhi, he specializes in geopolitics, current affairs, politics, crime, business, technology, and SEO-driven news strategy.

Read MoreRead Less

Next Story