Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Price Today: गोल्ड-सिल्वर के रेट में लगातार उतार-चढ़ाव, जानें आपके शहर का 24K, 22K, 18K सोने के दाम

Gold Silver Rate Today 26 August 2025: आज सुबह सोना ₹1,00,488/10 ग्राम और चांदी ₹1,16,133/किलो रही। जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के ताजा दाम।

Gold Silver Price Today: गोल्ड-सिल्वर के रेट में लगातार उतार-चढ़ाव, जानें आपके शहर का 24K, 22K, 18K सोने के दाम
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Rate Today 26 August 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार (26 अगस्त) को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सुबह के सेशन में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई है, जबकि चांदी का भाव थोड़ा ऊपर रहा।

आज का सोना भाव (Gold Price Today)

  • सोना 24 कैरेट: ₹1,00,488 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: ₹1,00,086 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: ₹92,047 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: ₹75,366 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: ₹58,786 प्रति 10 ग्राम
  • आज का चांदी भाव (Silver Price Today)
  • चांदी 999 शुद्धता: ₹1,16,133 प्रति किलोग्राम

पिछला दिन (25 अगस्त) का हाल

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ₹200 गिरकर ₹1,00,170 प्रति 10 ग्राम पर आ गई थी। वहीं, चांदी का भाव ₹1,15,000 प्रति किलो पर स्थिर रहा। वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.26% गिरकर $3,363.45 प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 0.17% टूटकर $38.78 प्रति औंस पर आ गई।

क्यों हो रहा है उतार-चढ़ाव?

आप को बताते चेन डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड्स में बढ़ोतरी के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। HDFC सिक्योरिटीज के विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, अमेरिकी बेरोजगारी दावे और PCE महंगाई के आंकड़े इस हफ्ते सोने-चांदी की दिशा तय करेंगे। मिराए एसेट के प्रवीण सिंह का कहना है कि अमेरिकी रोजगार बाजार कमजोर होने पर ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ सकती है, जिससे सोने की कीमतों में तेजी आ सकती है। मेहता इक्विटीज के राहुल कलंत्री ने कहा कि फेड चेयरमैन जेरोम पावेल के नरम रुख वाले संकेतों से पिछले हफ्ते सोने-चांदी में उछाल आया था।

वायदा बाजार (MCX) अपडेट

  • सोना वायदा (अक्टूबर डिलीवरी): ₹34 गिरकर ₹1,00,350 प्रति 10 ग्राम पर।
  • चांदी वायदा (सितंबर डिलीवरी): ₹28 घटकर ₹1,16,208 प्रति किलो पर।

26 अगस्त 2025 को सोना ₹1,00,488 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,16,133 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। वैश्विक बाजार से मिले मिले-जुले संकेतों और अमेरिकी फेड के निर्णयों के चलते आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दामों में और तेजी या गिरावट देखने को मिल सकती है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story