Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 26 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 26 April 2024: सोने-चांदी के दाम में आज, यानी 25 अप्रैल को, उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 66,390 रुपए है जबकि 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 72,410 रुपए है।

Gold-Silver Price Today 26 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 26 April 2024: सोने-चांदी के दाम में आज, यानी 25 अप्रैल को, उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 66,390 रुपए है जबकि 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 72,410 रुपए है। अगर चांदी की बात करें तो आज एक किलो चांदी का रेट 82,400 रुपए है, जबकि 24 अप्रैल को यह 82,500 रुपए प्रति किलो था।

मुख्य शहरों में सोने के दाम:

गाजियाबाद:

  • 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम: 66,390 रुपए
  • 24 कैरेट सोने के दाम प्रति 10 ग्राम: 72,410 रुपए

नोएडा:

  • 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम: 66,390 रुपए
  • 24 कैरेट सोने के दाम प्रति 10 ग्राम: 72,410 रुपए

आगरा:

  • 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम: 66,390 रुपए
  • 24 कैरेट सोने के दाम प्रति 10 ग्राम: 72,410 रुपए

अयोध्या:

  • 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम: 66,390 रुपए
  • 24 कैरेट सोने के दाम प्रति 10 ग्राम: 72,410 रुपए

चांदी के दाम

भारत में आज एक किलो चांदी के दाम 82,800 रुपये हैं। जानकारी के लिए बता दें, ऊपर बताए गए सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से बात कर सकते हैं।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

आईएसओ (इंडियन स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

रखें हॉलमार्क का ध्यान

सोना खरीदने से पहले आप सोने की क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story