Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 25 September 2024: सोने के दामों में बढ़ोतरी जारी, जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी के दाम

Gold-Silver Price Today 25 September 2024: 25 सितंबर 2024 को, भारत में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोने की कीमत 76,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर चुकी है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 25 September 2024: 25 सितंबर 2024 को, भारत में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोने की कीमत 76,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर चुकी है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव भी कई शहरों में 70,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दामों में तेजी के कारण घरेलू बाजार में भी इसका असर देखा जा रहा है। आज सोने की कीमत में 400 रुपये तक की वृद्धि हुई है, जबकि चांदी का भाव स्थिर रहते हुए 92,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतें और भी बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं देश के विभिन्न शहरों में आज का सोने का रेट:

दिल्ली में सोने की कीमत

  • 24 कैरेट: 76,520 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 70,160 रुपये प्रति 10 ग्राम

नोएडा और गाजियाबाद में सोने की कीमत

  • 24 कैरेट: 76,520 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 70,160 रुपये प्रति 10 ग्राम

लखनऊ में सोने की कीमत

  • 24 कैरेट: 76,520 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 70,160 रुपये प्रति 10 ग्राम

जयपुर में सोने की कीमत

  • 24 कैरेट: 76,520 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 70,160 रुपये प्रति 10 ग्राम

पटना में सोने की कीमत

  • 24 कैरेट: 76,420 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 70,060 रुपये प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर में सोने की कीमत

  • 24 कैरेट: 76,160 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 70,010 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने की कीमत

  • 24 कैरेट: 76,160 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 70,010 रुपये प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में सोने की कीमत

  • 24 कैरेट: 76,160 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 70,010 रुपये प्रति 10 ग्राम

अन्य प्रमुख शहरों में सोने का भाव

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट

  • दिल्ली 70,160 76,520
  • मुंबई 70,010 76,160
  • अहमदाबाद 70,060 76,420
  • चेन्नई 70,010 76,370
  • कोलकाता 70,010 76,160
  • गुरुग्राम 70,160 76,520
  • लखनऊ 70,160 76,520
  • बेंगलुरु 70,010 76,160
  • जयपुर 70,160 76,520
  • पटना 70,060 76,420
  • भुवनेश्वर 70,010 76,160
  • हैदराबाद 70,010 76,160

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story