Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 25 November 2023: बदल गए सोने और चांदी के दाम, जानें आज क्या है सोने-चांदी का रेट

Gold-Silver Price Today 25 November 2023: शादियों का सीजन शुरू होते ही भारतीय सर्राफा बाजार में का रूख शुरू हो गया है. पूरे कारोबारी सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिला.

Gold Silver Rate Today, 09 June2023: आज़ सोने के भाव में फिर से आई बड़ी गिरावट, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 25 November 2023: शादियों का सीजन शुरू होते ही भारतीय सर्राफा बाजार में का रूख शुरू हो गया है. पूरे कारोबारी सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिला. शुक्रवार को भी सर्राफा बाजार तेजी के साथ ओपन हुआ. इसी के साथ सोना 61 हजार के पास चला गया और चांदी 73 हजार के ऊपर कारोबार कर रही है, 24 नवंबर को सुबह सोने की कीमत में 60 रुपये तो चांदी का भाव 70 रुपये बढ़ गया. इसी के साथ 22 कैरेट वाला सोना भारतीय सर्राफा बाजार में 56,302 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. जबकि 24 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 61,420 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 73,320 रुपये प्रति किग्रा हो गई.

MCX पर सोने-चांदी की कीमत

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 0.10 फीसदी यानी 59 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 61,131 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव यहां 0.10 प्रतिशत यानी 71 रुपये बढ़कर 72,969 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं विदेशी बाजार यूएस कॉमेक्स पर सोना 0.09 प्रतिशत यानी 1.80 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 1,994 .60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. चांदी की कीमत यहां 0.07 फीसदी यानी 0.02 डॉलर की बढ़त के साथ 23.78 डॉलर प्रति औंस पर पर पहुंच गई है.

महानगरों में सोने-चांदी का भाव

राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना महंगा होकर 56,118 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि 24 कैरेट वाला गोल्ड 61,220 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव यहां 73,070 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. उधर मुंबई में सोना (22 कैरेट) 56,210 रुपये प्रति दस ग्राम तो वहीं 24 कैरेट वाला गोल्ड 61,320 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी की कीमत यहां 73,190 रुपये प्रति किग्रा चल रही है.

कोलकाता में सोना (22 कैरेट) 56,137 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 61,240 रुपये चल रही है. जबकि चेन्नई में 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 56,375 रुपये प्रति दस ग्राम तो वहीं 24 कैरेट वाला गोल्ड 61,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. यहां चांदी की कीमत 73,390 रुपये प्रति किग्रा पर व्यापार कर रही है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story