Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 24 September 2025: सोना-चांदी के दाम सातवें आसमान पर, जानें आपके शहर का लेटेस्ट गोल्ड रेट

Gold-Silver Price Today 24 September 2025: देशभर में त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही सोना और चांदी दोनों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से सोने की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं।

Gold Price Today 22 August 2025: सोना और चांदी के दाम भारी गिरावट जारी, चांदी भी टूटी– देखें आज का ताज़ा रेट लिस्ट
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 24 September 2025: देशभर में त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही सोना और चांदी दोनों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से सोने की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं। वहीं, चांदी ने तो पिछले एक हफ्ते में ही करीब ₹9,000 प्रति किलो की छलांग लगाई है। आज 24 सितंबर को सोने और चांदी की दरें फिर से बढ़ीं। आइए जानते हैं आपके शहर में आज का सोने-चांदी का ताज़ा रेट।

आज का सोने का दाम

  • 24 कैरेट सोना: ₹11,570 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹10,606 प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: ₹8,678 प्रति ग्राम

यानी कल (23 सितंबर) की तुलना में आज सोने की कीमतों में ₹1 प्रति ग्राम की मामूली बढ़त हुई है। लेकिन पिछले तीन दिनों में 24 कैरेट सोना ₹262 और 22 कैरेट सोना ₹240 प्रति ग्राम महंगा हो चुका है।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (1 ग्राम)

शहर 24K 22K 18K

  • चेन्नई ₹11,609 ₹10,641 ₹8,811
  • मुंबई ₹11,570 ₹10,606 ₹8,678
  • दिल्ली ₹11,585 ₹10,621 ₹8,693
  • कोलकाता ₹11,570 ₹10,606 ₹8,678
  • बैंगलोर ₹11,570 ₹10,606 ₹8,678
  • हैदराबाद ₹11,570 ₹10,606 ₹8,678
  • अहमदाबाद ₹11,575 ₹10,611 ₹8,683

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (1 ग्राम)

शहर 24K 22K 18K

  • लखनऊ ₹11,585 ₹10,621 ₹8,693
  • अयोध्या ₹11,585 ₹10,621 ₹8,693
  • गाजियाबाद ₹11,585 ₹10,621 ₹8,693
  • नोएडा ₹11,585 ₹10,621 ₹8,693
  • कानपुर ₹11,585 ₹10,621 ₹8,693
  • आगरा ₹11,585 ₹10,621 ₹8,693
  • मेरठ ₹11,585 ₹10,621 ₹8,693

पिछले 5 दिनों में सोने के दाम (1 ग्राम)

  • 24 सितंबर: ₹11,570 (24K), ₹10,606 (22K)
  • 23 सितंबर: ₹11,569 (24K), ₹10,605 (22K)
  • 22 सितंबर: ₹11,307 (24K), ₹10,365 (22K)
  • 21 सितंबर: ₹11,215 (24K), ₹10,280 (22K)
  • 20 सितंबर: ₹11,215 (24K), ₹10,280 (22K)

चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी

चांदी की दरें भी लगातार बढ़ रही हैं। पिछले 7 दिनों में चांदी ₹7,000–₹9,000 प्रति किलो महंगी हो चुकी है।

आज 24 सितंबर को प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो

  • दिल्ली ₹1,401 ₹14,010 ₹1,40,100
  • मुंबई ₹1,401 ₹14,010 ₹1,40,100
  • कोलकाता ₹1,401 ₹14,010 ₹1,40,100
  • चेन्नई ₹1,501 ₹15,010 ₹1,50,100
  • हैदराबाद ₹1,501 ₹15,010 ₹1,50,100
  • अहमदाबाद ₹1,401 ₹14,010 ₹1,40,100

पिछले 7 दिनों में चांदी के दाम

  • 24 सितंबर: ₹1,40,100 प्रति किलो
  • 23 सितंबर: ₹1,40,000 प्रति किलो
  • 22 सितंबर: ₹1,38,000 प्रति किलो
  • 21 सितंबर: ₹1,35,000 प्रति किलो
  • 20 सितंबर: ₹1,35,000 प्रति किलो
  • 19 सितंबर: ₹1,33,000 प्रति किलो

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story