Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 24 September 2024: सोने के भाव में जबरदस्त उछाल, जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी के दाम

Gold-Silver Price Today 23 September 2024: आज 24 सितंबर को सोने के दामों में तेजी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का असर घरेलू बाजारों पर भी पड़ा है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 23 September 2024: आज 24 सितंबर को सोने के दामों में तेजी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का असर घरेलू बाजारों पर भी पड़ा है। देश के विभिन्न शहरों में सोने का भाव 76,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर ट्रेड कर रहा है। आज सोने के भाव में ₹230 की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दाम स्थिर रहे हैं और यह ₹92,900 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चांदी जल्द ही ₹1 लाख प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार कर सकती है।

दिल्ली में आज का सोने का भाव (24 सितंबर 2024)

  • 24 कैरेट सोना: ₹76,310 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹69,960 प्रति 10 ग्राम

देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (24 कैरेट और 22 कैरेट)

  • मुंबई: ₹76,160 (24 कैरेट), ₹69,810 (22 कैरेट)
  • नोएडा: ₹76,310 (24 कैरेट), ₹69,960 (22 कैरेट)
  • गाजियाबाद: ₹76,310 (24 कैरेट), ₹69,960 (22 कैरेट)
  • लखनऊ: ₹76,310 (24 कैरेट), ₹69,960 (22 कैरेट)
  • जयपुर: ₹76,310 (24 कैरेट), ₹69,960 (22 कैरेट)
  • पटना: ₹75,970 (24 कैरेट), ₹69,860 (22 कैरेट)
  • भुवनेश्वर: ₹76,160 (24 कैरेट), ₹69,810 (22 कैरेट)
  • कोलकाता: ₹76,160 (24 कैरेट), ₹69,810 (22 कैरेट)

सोने की कीमतों में यह वृद्धि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे धातुओं की मांग में तेजी और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर रुझान के कारण है। भारत में सोने के दाम कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर भी निर्भर करते हैं।

सोने के दाम का असर आम लोगों पर

सोने के भाव में बढ़ोतरी का असर आभूषणों की मांग और उपभोक्ताओं की क्रय क्षमता पर पड़ता है। इसके अलावा, शादी और त्योहारों के सीजन में सोने की खरीदारी पर भी इसका सीधा प्रभाव देखने को मिलता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story