Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 24 October 2023: सोने चांदी के कीमतों में आया बड़ा उछाल, जानिए आज का सोना-चांदी भाव

Gold-Silver Price Today 24 October 2023: भारतीय सर्राफा बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सोमवार को भी सर्राफा बाजार में दिनभर बदलाव होता रहा. मंगलवार को दशहरा के चलते सर्राफा बाजार बंद है.

Gold-Silver Price Today 27 October 2023: सोने चांदी के कीमतों में आया बड़ा उछाल, जानिए आज का सोना-चांदी भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 24 October 2023: भारतीय सर्राफा बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सोमवार को भी सर्राफा बाजार में दिनभर बदलाव होता रहा. मंगलवार को दशहरा के चलते सर्राफा बाजार बंद है. इससे पहले सोमवार को बंद हुए सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिला. जबकि चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई. जहां सोमवार सुबह ओपन हुए बाजार में सोने (22 कैरेट) की कीमत 55,596 रुपये थी, जो शाम को बढ़कर 55,678 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई. जबकि 24 कैरेट वाला गोल्ड 60,740 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं चांदी का भाव सोमवार सुबह 72,770 रुपये प्रति किग्रा था जो शाम को गिरकर 72,220 रुपये प्रति किग्रा हो गया.

सोमवार को सोने की कीमतों में 82 रुपये प्रति दस ग्राम का इजाफा हुआ तो वहीं चांदी का भाव सोमवार को 550 रुपये प्रति किग्रा कम हो गया. इसी के साथ देश के सभी शहरों में सोने और चांदी की कीमतें बदल गई. मंगलवार को दोनों धातुओं के दाम स्थिर बने हुए हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने 0.23 फीसदी यानी 138 रुपये की गिरावट के साथ 60,598 रुपये पर व्यापार कर रहा है. जबकि चांदी 1.18 प्रतिशत यानी 857 रुपये की गिरावट के साथ 72,052 रुपये बना हुआ है.

राजधानी दिल्ली में आज सोना (22 कैरेट) का भाव 55,477 रुपये प्रति 10 ग्राम तो वहीं 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 60,520 रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है. जबकि चांदी की कीमत दिल्ली में 71,960 रुपये प्रति किग्रा चल रही है. उधर मुंबई में 22 कैरेट वाला सोना 55,578 रुपये प्रति दस ग्राम तो 24 कैरेट वाले सोने का भाव 60,630 रुपये प्रति दस ग्राम बना हुआ है. वहीं चांदी की कीमत 72,090 रुपये प्रति किग्रा चल रही है.

कोलकाता में 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 55,504 रुपये तो 24 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 60,550 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है. जबकि यहां चांदी की कीमत 71,990 रुपये प्रति किग्रा चल रही है. चेन्नई में 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 55,733 रुपये प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 60,800 रुपये प्रति दस ग्राम में कारोबार कर रहा है, चेन्नई में चांदी की कीमत 72,300 रुपये प्रति किग्रा बनी हुई है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story