Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 24 May 2024: सोना-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 24 May 2024: सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के चलते राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 1,050 रुपये की गिरावट के साथ 73,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 24 May 2024: सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के चलते राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 1,050 रुपये की गिरावट के साथ 73,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके साथ, चांदी की कीमत भी 2,500 रुपये की गिरावट के साथ 92,600 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। आज चांदी की कीमत 90,055 रुपये प्रति किग्रा और सोने की कीमत 72,826 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आज का सोने-चांदी का भाव (Gold and Silver Rates Today)

सोने की कीमतें (Gold Rates):

  • सोना 999 (99.9% शुद्धता): 72,826 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 995 (99.5% शुद्धता): 72,534 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 916 (91.6% शुद्धता): 66,709 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 750 (75% शुद्धता): 54,620 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 585 (58.5% शुद्धता): 42,603 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमतें (Silver Rates):

  • चांदी 999 (99.9% शुद्धता): 90,055 रुपये प्रति किग्रा

विभिन्न शहरों में सोने की कीमतें (Gold Prices in Different Cities):

शहर का नाम 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट (₹/10 ग्राम)

  • चेन्नई ₹67,490 ₹73,630 ₹55,280
  • मुंबई ₹67,290 ₹73,410 ₹55,060
  • दिल्ली ₹67,440 ₹73,560 ₹55,180
  • कोलकाता ₹67,290 ₹73,410 ₹55,060
  • अहमदाबाद ₹67,340 ₹73,460 ₹55,100
  • जयपुर ₹67,440 ₹73,560 ₹55,180
  • पटना ₹67,340 ₹73,460 ₹55,100
  • लखनऊ ₹67,440 ₹73,560 ₹55,180
  • गाजियाबाद ₹67,440 ₹73,560 ₹55,180
  • नोएडा ₹67,440 ₹73,750 ₹55,070
  • अयोध्या ₹67,440 ₹73,560 ₹55,180
  • गुरुग्राम ₹67,440 ₹73,650 ₹55,990
  • चंडीगढ़ ₹67,440 ₹73,650 ₹55,990


सोने की शुद्धता कैसे पहचानें

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में क्या अंतर है?

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उससे आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोना खरीदते समय उसकी गुणवत्ता का ध्यान रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) इसका निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालित होती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत डॉलर में तय होती है और इसकी तौल औंस में होती है। एक औंस लगभग 28.3495 ग्राम के बराबर होता है। भारत में सोने की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट आदि शामिल होते हैं, जिससे इसकी कीमत अधिक हो जाती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story