Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Rates Today: सोने-चांदी में भारी गिरावट! सोना ₹89,900 और चांदी ₹1,00,900 पर पहुंचा, देखें 24 मार्च 2025 का लेटेस्ट रेट

GoldRateToday, SilverPrice, GoldPriceDrop, DelhiGoldRate, MumbaiGoldRate, GoldInvestment, MarketTrends,

Gold-Silver Rates Today: सोने-चांदी में भारी गिरावट! सोना ₹89,900 और चांदी ₹1,00,900 पर पहुंचा, देखें 24 मार्च 2025 का लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Sona-Chandi Ke Bhav: आज सोमवार, 24 मार्च 2025 को सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली है। सोने का भाव अपने पीक से नीचे आ गया है और बीते हफ्ते शुक्रवार की तुलना में सोने के भाव में करीब ₹900 का करेक्शन आया है। वहीं, चांदी के दाम में भी ₹4,000 की गिरावट दर्ज की गई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव ₹89,900 के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड ₹82,400 के ऊपर कारोबार कर रहा है। चांदी का दाम ₹1,00,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

दिल्ली और मुंबई में सोने का भाव

सोमवार, 24 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम ₹82,440 और 24 कैरेट सोना ₹89,970 प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना ₹82,290 और 24 कैरेट सोना ₹89,770 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज पूरे देश में सोने के भाव में गिरावट देखी गई है।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव (24 मार्च 2025)

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली ₹82,440 ₹89,970
  • मुंबई ₹82,290 ₹89,770
  • चेन्नई ₹82,290 ₹89,770
  • कोलकाता ₹82,290 ₹89,770

आज का चांदी का भाव

24 मार्च 2025 को चांदी का भाव ₹1,00,900 प्रति किलोग्राम रहा। बीते शुक्रवार को चांदी का दाम ₹1,05,100 था। इस तरह, चांदी के दाम में करीब ₹4,000 का करेक्शन आया है।

सोने की कीमतों में गिरावट के कारण

सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक बाजारों में कमजोरी, डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ता है, क्योंकि महंगे डॉलर के कारण निवेशकों की सोने में रुचि कम हो जाती है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के बयान ने भी असर डाला, जिसमें उन्होंने अमेरिका की मुद्रास्फीति के बढ़ने की बात कही थी।

क्या आगे भी जारी रहेगी गिरावट?

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और डॉलर की मजबूती के कारण सोने की कीमतों में आगे भी गिरावट जारी रह सकती है। हालांकि, भारत में त्योहारों और शादियों का सीजन शुरू होने पर सोने की मांग बढ़ सकती है, जिससे कीमतों में सुधार हो सकता है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story