Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Price Today, 24 June 2024: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें अपने शहर के सोने-चांदी के ताजा भाव

Gold Silver Price Today, 24 June 2024: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और इस बीच आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

Gold Silver Price Today, 24 June 2024: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और इस बीच आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। निवेश के लिहाज से भी सोना हमेशा से लोगों की पहली पसंद रहा है। अगर आप भी सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो पहले 24 जून 2024 के सोने-चांदी के ताजा भाव जान लीजिए।

आज भारत में सोने और चांदी के ताजा भाव

  • 22 कैरेट सोना (22k Gold): ₹6,634 प्रति ग्राम
  • 24 कैरेट सोना (999 Gold): ₹7,237 प्रति ग्राम
  • चांदी: ₹919 प्रति 10 ग्राम, ₹9,190 प्रति 100 ग्राम, ₹91,900 प्रति किलो

22 कैरेट सोने की कीमत (22k Gold Price in India Today)

  • 1 ग्राम: ₹6,634
  • 8 ग्राम: ₹53,072
  • 10 ग्राम: ₹66,340
  • 100 ग्राम: ₹6,63,400

24 कैरेट सोने की कीमत (24k Gold Price in India Today)

  • 1 ग्राम: ₹7,237
  • 8 ग्राम: ₹57,896
  • 10 ग्राम: ₹72,370
  • 100 ग्राम: ₹7,23,700

18 कैरेट सोने की कीमत (18k Gold Price in India Today)

  • 1 ग्राम: ₹5,428
  • 8 ग्राम: ₹43,424
  • 10 ग्राम: ₹54,280
  • 100 ग्राम: ₹5,42,800

मिस्ड कॉल के जरिए जानें सोने का ताजा रेट

आप सोने की ताजा कीमतों का पता घर बैठे आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने मोबाइल फोन से एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करना है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट की जानकारी पा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते ही आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड के रेट की जानकारी दी जाएगी।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story