Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 24 January 2024: सोने और चांदी के दामों में गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

Gold-Silver Price Today 24 January 2024: सोने का भाव में तेजी बनी हुई है। देश के ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 82,200 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 75,200 के ऊपर ट्रेड कर रहा है।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

सोने का भाव में तेजी बनी हुई है। देश के ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 82,200 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 75,200 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। यहां जानें दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों में शुक्रवार 24 जनवरी 2025 को क्या रहा सोने का भाव।

22 कैरेट गोल्ड का दाम

देश में 22 कैरेट सोने का रेट 75,000 रुपये से ऊपर है, जो ज्वैलरी खरीदने वालों को सीधे प्रभावित करता है। ज्यादातर ज्वैलरी 22 कैरेट सोने से ही बनाई जाती है, इसलिए इसके दाम बढ़ने पर ज्वैलरी की कीमतें भी बढ़ जाती हैं। इससे सोना खरीदना महंगा हो जाता है।

23 जुलाई 2024 को बजट पेश होने से पहले सोने की कीमत 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। बजट में सरकार ने सोने पर कस्टम ड्यूटी घटाई, जिससे इसकी कीमत 6,500 रुपये कम होकर करीब 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। हालांकि, छह महीने बाद सोने की कीमतें फिर से बढ़ने लगी हैं और अपने पुराने स्तर की ओर लौट रही हैं। बीते छह महीनों में सोने से निवेशकों को लगभग शून्य रिटर्न मिला है।

24 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 75,400 82,240
  • नोएडा 75,400 82,240
  • गाजियाबाद 75,400 82,240
  • जयपुर 75,400 82,240
  • गुड़गांव 75,400 82,240
  • लखनऊ 75,400 82,240
  • मुंबई 75,250 82,090
  • कोलकाता 75,250 82,090
  • पटना 75,300 82,140
  • अहमदाबाद 75,300 82,140
  • भुवनेश्वर 75,250 82,090
  • बेंगलुरु 75,250 82,090

24 जनवरी 2025 को महंगी हुई चांदी

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 96,500 रुपये पर है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, रुपये और डॉलर का एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क और देश की मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती है। शादी के सीजन और त्योहारों के समय सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आती है। ये पिछले सालों का ट्रेंड रहा है। इसके अलावा, वैश्विक बाजार में सोने के भाव, जैसे न्यूयॉर्क और लंदन के बुलियन मार्केट, भारत में सोने की कीमतों को सीधे प्रभावित करते हैं।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story