Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 23 September 2024: सोने के भाव में जबरदस्त उछाल, जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी के दाम

Gold-Silver Price Today 23 September 2024: देश के विभिन्न शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹76,000 के स्तर को पार कर चुका है। खासकर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर में सोने के दाम ₹76,070 प्रति 10 ग्राम के आसपास बने हुए हैं।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 23 September 2024: देश के विभिन्न शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹76,000 के स्तर को पार कर चुका है। खासकर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर में सोने के दाम ₹76,070 प्रति 10 ग्राम के आसपास बने हुए हैं। देखें भारत के प्रमुख हरों में सोने का आज का भाव

दिल्ली में सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹76,070 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹69,740 प्रति 10 ग्राम

नोएडा और गाजियाबाद में सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹76,070 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹69,740 प्रति 10 ग्राम

लखनऊ में सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹76,070 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹69,740 प्रति 10 ग्राम

जयपुर में सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹76,070 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹69,740 प्रति 10 ग्राम

पटना में सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹75,970 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹69,640 प्रति 10 ग्राम

मुंबई और कोलकाता में सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹75,920 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹69,590 प्रति 10 ग्राम

शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली 69,740 76,070
  • मुंबई 69,590 75,920
  • अहमदाबाद 69,640 75,970
  • चेन्नई 69,590 75,920
  • कोलकाता 69,590 75,920
  • गुरुग्राम 69,740 76,070
  • लखनऊ 69,740 76,070
  • बेंगलुरु 69,590 75,920
  • जयपुर 69,740 76,070
  • पटना 69,640 75,970
  • भुवनेश्वर 69,590 75,920
  • हैदराबाद 69,590 75,920

सोने की कीमतों में बढ़ोरी का कारण

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दामों में बढ़ोतरी का सीधा असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है। नवरात्रि से पहले सोने की कीमतें नए पीक पर पहुंचने के लिए तैयार हैं। 23 सितंबर को सोने का रेट ₹800 तक बढ़ गया। चांदी भी ₹92,900 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जिसमें ₹300 की तेजी आई है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story