Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 23 October 2023: दशहरा से पहले सोने चांदी के कीमतों में आया बड़ा उछाल, जानिए आज का सोना-चांदी भाव

Gold-Silver Price Today 23 October 2023: दशहरा से पहले सोने चांदी के कीमतों में बड़ा उछाल आया है. यूपी के वाराणसी में 23 अक्टूबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोना 1300 रुपये प्रति 10 ग्राम मंहगा हुआ.

Gold-Silver Price Today 23 October 2023: दशहरा से पहले सोने चांदी के कीमतों में आया बड़ा उछाल, जानिए आज का सोना-चांदी भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 23 October 2023: दशहरा से पहले सोने चांदी के कीमतों में बड़ा उछाल आया है. यूपी के वाराणसी में 23 अक्टूबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोना 1300 रुपये प्रति 10 ग्राम मंहगा हुआ. वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में भी आसमानी तेजी आई है. सोमवार को चांदी 1200 रुपये प्रति किलो महंगा हुआ.बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स,उत्पाद शुल्क के कारण घटता बढ़ता रहता है.

वाराणसी के सर्राफा बाजार में 23 अक्टूबर को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1300 रुपये उछलकर 56750 रुपये हो गई.वहीं 22 अक्टूबर को इसका भाव 55450 रुपये था. 21 अक्टूबर को भी इसकी यही कीमत थी.इसके पहले 20 अक्टूबर को इसका भाव 54850 रुपये था.

इसके पहले 19 अक्टूबर को इसकी कीमत 54600 रुपये थी. 18 अक्टूबर को इसका भाव 54150 रुपये था. वहीं 17 अक्टूबर को इसकी कीमत 54250 रुपये थी. इसके पहले 16 अक्टूबर को इसका भाव 54550 रुपये था.

ये है 24 कैरेट का भाव

22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो सोमवार को इसकी कीमत 1430 रुपये बढ़कर 60375 रुपये हो गई.इसके पहले 22 अक्टूबर को इसका भाव 58945 रुपये था.वाराणसी के सर्राफा कारोबारी विजय तिवारी ने बताया की नवरात्रि में लगातार सोने की कीमतों में उछाल का दौर देखने को मिल रहा है. उम्मीद है कि आगे भी इसकी कीमतों में उतार चढ़ाव एक दौर जारी रहेगा.

चांदी के भाव में उछाल

सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो सोमवार को इसकी कीमत में 1200 रुपये का उछाल आया.जिसके बाद इसकी कीमत 78700 रुपये हो गई.इसके पहले 22 अक्टूबर को इसका भाव 77500 रुपये था.21 और 20 अक्टूबर को भी चांदी की यही कीमत थी.

20 अक्टूबर को भी इसकी यही कीमत थी. वहीं 19 अक्टूबर को इसका भाव 78000 रुपये था.इसके पहले 18 अक्टूबर को इसकी कीमत 77000 रुपये हो गई. वहीं 17 अक्टूबर को इसका भाव 77500 रुपये था.इसके पहले 16 अक्टूबर को इसकी कीमत 77000 रुपये थी.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story