Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 23 July 2024: बजट के दिन सोने के भाव में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है सोने का ताजा रेट

Gold-Silver Price Today 23 July 2024: बजट के दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सावन के दूसरे दिन, मंगलवार को, दिल्ली, मुंबई, बिहार, यूपी जैसे राज्यों में 10 ग्राम सोने का भाव 150 रुपये तक कम हो गया है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 23 July 2024: बजट के दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सावन के दूसरे दिन, मंगलवार को, दिल्ली, मुंबई, बिहार, यूपी जैसे राज्यों में 10 ग्राम सोने का भाव 150 रुपये तक कम हो गया है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की ताजा कीमतें।

दिल्ली में सोने का भाव

  • 22 कैरेट सोना: ₹67,840 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹73,990 प्रति 10 ग्राम

मुंबई में आज का सोने का भाव

  • 22 कैरेट सोना: ₹67,690 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹73,840 प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

  • 22 कैरेट सोना: ₹67,770 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹74,890 प्रति 10 ग्राम

अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम)

  • चेन्नई 68,240 74,440
  • कोलकाता 67,690 73,840
  • गुरुग्राम 67,840 73,990
  • लखनऊ 67,840 74,110
  • बेंगलुरु 67,690 73,840
  • जयपुर 67,840 74,110
  • पटना 67,740 73,890
  • भुवनेश्वर 67,680 73,840
  • हैदराबाद 67,690 73,840

चांदी की कीमत

  • चांदी: ₹91,400 प्रति किलोग्राम

बुलियन मार्केट में सोने का भाव

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये की मजबूती के साथ 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि, चांदी की कीमत 600 रुपये गिरकर 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोने की कीमतों में तेजी का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती और लोकल ज्वैलर्स की बढ़ी हुई डिमांड है। 18 जुलाई से पिछले चार सत्रों में चांदी 3,400 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर चुकी है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story