Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 23 December 2024: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Gold-Silver Price Today 23 December 2024: सोने की कीमत में बीते एक सप्ताह में फिर से गिरावट आई है। हफ्ते भर में देश के अंदर 24 कैरेट गोल्ड 440 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट का भाव 400 रुपये लुढ़का है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 23 December 2024: सोने की कीमत में बीते एक सप्ताह में फिर से गिरावट आई है। हफ्ते भर में देश के अंदर 24 कैरेट गोल्ड 440 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट का भाव 400 रुपये लुढ़का है। 23 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 77600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं मुंबई में कीमत घटकर 77450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत लुढ़ककर किस लेवल पर आ गई है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,050 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 77,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में कीमत

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का भाव

चांदी की कीमत एक सप्ताह में 1000 रुपये सस्ती हुई है। 22 दिसंबर को चांदी 91500 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार, 20 दिसंबर को चांदी की कीमत 1,850 रुपये लुढ़ककर 88,150 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। विदेशी बाजारों में चांदी 0.41 प्रतिशत गिरकर 29.29 प्रति औंस रह गई।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story