Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 22 November: सोने की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, चांदी में भी तेजी, जानें आपके शहर में आज क्या है गोल्ड सिल्वर के नए रेट

Gold-Silver Price Today 22 November: 22 नवंबर को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का दाम ₹78,100 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट ₹71,600 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।

One Nation and One Gold Rate: जल्द लागू होगी वन नेशन, वन रेट पॉलिसी, सोने-चांदी की कीमतों में आएगा बड़ा बदलाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 22 November: 22 नवंबर को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का दाम ₹78,100 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट ₹71,600 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹77,950 रही। चांदी की बात करें तो 1 किलो चांदी का दाम ₹92,100 पर कारोबार कर रहा है। दिवाली के आसपास चांदी का भाव ₹1,00,000 प्रति किलो को पार कर गया था, लेकिन अब इसमें मामूली गिरावट आई है।

कीमतों में तेजी का कारण

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे रूस-यूक्रेन युद्ध का तनाव और वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति मुख्य वजह है। निवेशकों ने सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हुए इसमें अपनी रुचि दिखाई है। इसके अलावा शादी और त्योहारों के मौसम में लोकल डिमांड भी कीमतों को प्रभावित कर रही है।

शुक्रवार 22 नवंबर को 24 और 22 कैरेट का नंबर

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 71,600 78,100
  • नोएडा 71,600 78,100
  • गाजियाबाद 71,600 78,100
  • जयपुर 71,600 78,100
  • गुड़गांव 71,600 78,100
  • लखनऊ 71,600 78,100
  • मुंबई 71,450 77,950
  • कोलकाता 71,450 77,950
  • पटना 71,500 78,000
  • अहमदाबाद 71,500 78,000
  • भुवनेश्वर 71,450 77,950
  • बेंगलुरु 71,450 77,950

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story