Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 22 January 2024: सोना-चांदी के दाम में आई गिरावट, जानें क्या है सोना-चांदी का रेट

Gold-Silver Price Today 22 January 2024: देशभर में आज अयोध्या में आयोजित भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की धूम है।हर तरफ भगवान राम की गूंज देखने को मिल रही है।

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 22 January 2024: देशभर में आज अयोध्या में आयोजित भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की धूम है।हर तरफ भगवान राम की गूंज देखने को मिल रही है। लेकिन आज 22 जनवरी को सोने और चांदी के आभूषण खरीदने वालों को बड़ा झटका लग गया है। क्योंकि सोने और चांदी (Gold-Silver Price Today) के दामों में आज बढ़त दर्ज की गई है। इस बीच अगर आप गोल्ड और सिल्वर को खरीदने के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो इनके ताजा दाम जरुर जान लें। इससे आपको खरीदने में आसानी होगी।

22 जनवरी 2024 को सोने और चांदी के दामों में थोड़ी सी बढ़त दर्ज की गई है। 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 63000 रुपये से ऊपर बिक रहा है। वहीं, चांदी ने भी रफ्तार पकड़ी हुई है। आज चांदी 75000 रुपए प्रति किलो की दर से ऊपर बिक रही है। ऐसे में अगर आप आभूषण खरीदते हैं तो ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।

सोने और चांदी के दाम दिन में कई बार बदलते हैं ऐसे में आप 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर 22 और 24 कैरेट सोने के दाम चेक कर सकते हैं। यहां पर तुरंत ही आपको SMS के द्वारा ये पता चल जाएंगे। इसके साथ ही आप आधिकारिक वेबसाइट www.ibja.com या ibjarates.com पर जाकर भी ताजा रेट्स की अपडेट्स ले सकते हैं।

सोने की शुद्धता कैसे करें चेक?

सोना खरीदते हुए इसकी शुद्धता की जांच जरुर करनी चीहिए। इसके लिए आप आभूषणों पर बने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क को चेक कर सकते हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, और 18 कैरेट पर 750 लिखे इन नंबरों से इसकी पहचान कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story