Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 22 February 2024: आज सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें क्या है सोना-चांदी का रेट

Gold-Silver Price Today 22 February 2024: शादी ब्याह के सीजन में सोना खरीदारों को पिछले चार कारोबारी दिनों से महंगाई का झटका लगता आ रहा है. इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना जहां महंगा हुआ, वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई.

Gold-Silver Price Today 22 February 2024: आज सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें क्या है सोना-चांदी का रेट
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 22 February 2024: शादी ब्याह के सीजन में सोना खरीदारों को पिछले चार कारोबारी दिनों से महंगाई का झटका लगता आ रहा है. इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना जहां महंगा हुआ, वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को सोना 119 रुपये महंगा तो चांदी में 190 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती हुई.

पिछले चार कारोबारी दिनों से सोने के दामों में तेजी का दौर जारी है. बुधवार को 24 कैरेट सोना 119 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ. इसके बाद सोना चढ़कर 62,258 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 402 रुपये मजबूती के साथ 62,139 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.

बुधवार को भी सोने के उलट चांदी की कीमत में नरमी दर्ज की गई. बुधवार को चांदी 190 रुपये सस्ता होकर 70,708 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को भी चांदी की कीमत में नरमी दर्ज की गई थी. मंगलवार को चांदी 402 रुपये की गिरावट के साथ 70,898 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.

इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 62,258 रुपये, 23 कैरेट 62,009 रुपये, 22 कैरेट वाला 57,028 रुपये, 18 कैरेट वाला 46,694 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 36,421 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट टैक्स के बिना होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.

इस गिरावट के बाद बुधवार सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 1,344 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम दाम 63,602 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो उसने 2 जनवरी को 2024 को बनाया था. वहीं चांदी अपने उच्चतम दाम से 6,226 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर थी. चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम भाव 76,934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story