Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 21 October 2024: दिवाली से पहले ही सोने-चांदी के भाव ऑल टाइम हाई पर, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट्स

Gold-Silver Price Today 21 October 2024: आज सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 को सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और इसके साथ ही शादी का सीजन भी आने वाला है, जिससे सोने की मांग में भारी इजाफा हो रहा है।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 21 October 2024: आज सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 को सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और इसके साथ ही शादी का सीजन भी आने वाला है, जिससे सोने की मांग में भारी इजाफा हो रहा है। देशभर की बुलियन मार्केट में सोने के दाम बढ़ गए हैं, और एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिवाली से पहले यह कीमतें 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर सकती हैं।

सोने के दाम में यह तेजी विशेष रूप से फेस्टिवल और शादी के सीजन की बढ़ी हुई मांग के कारण आई है। ज्वैलर्स का कहना है कि खरीदारी में आई तेजी और उपभोक्ताओं की डिमांड ने बाजार में उछाल पैदा किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे भारतीय बाजार पर भी असर पड़ रहा है।

चांदी की कीमतों में भी उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतें भी बढ़ रही हैं। आज चांदी का रेट 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है, और जल्द ही यह 1,00,000 रुपये के स्तर को पार कर सकती है। चांदी की कीमतों में यह उछाल भी आने वाले सीजन के चलते बढ़ती मांग के कारण देखा जा रहा है।

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का आज का रेट

उत्तर भारत के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव आज ₹79,560 प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत ₹72,920 प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है।

शहर 24 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली ₹79,560 ₹72,920
  • नोएडा ₹79,560 ₹72,920
  • गाजियाबाद ₹79,560 ₹72,920
  • लखनऊ ₹79,560 ₹72,920
  • जयपुर ₹79,560 ₹72,920

पटना में सोने का भाव

पटना में भी सोने की कीमतों में इजाफा देखा गया है। यहां 24 कैरेट सोने का भाव ₹79,460 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹72,820 प्रति 10 ग्राम हो गया है।

अन्य प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट

शहर 24 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

  • पटना ₹79,460 ₹72,820
  • भुवनेश्वर ₹79,410 ₹72,790
  • मुंबई ₹79,410 ₹72,790
  • कोलकाता ₹79,410 ₹72,790
  • अहमदाबाद ₹79,460 ₹72,820

सोने की कीमतों में उछाल के कारण

देशभर में सोने की कीमतों में यह बढ़ोतरी कई कारणों से हो रही है:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उछाल

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में आई तेजी का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ता है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोर होने से भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है।

ज्वैलर्स की बढ़ी हुई खरीदारी

त्योहारों के मौसम में ज्वैलर्स भी बड़ी मात्रा में सोना खरीदते हैं ताकि ग्राहकों की मांग को पूरा किया जा सके। यह मांग भी सोने की कीमतों को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है।

बीते हफ्ते में सोने के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

पिछले हफ्ते, 15 अक्टूबर को भी सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थीं। राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना ₹450 की तेजी के साथ ₹79,350 प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। इस तेजी के बाद अब यह संभावना जताई जा रही है कि दिवाली के आसपास सोने की कीमतें ₹80,000 के स्तर को पार कर सकती हैं।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story