Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 21 November 2023: सोना-चांदी आज हुआ सस्ता, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

Gold-Silver Price Today 21 November 2023: भारतीय सर्राफा बाजार मंगलवार को भारी बढ़ोतरी के साथ ओपन हुआ. दोनों धातुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला.

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 21 November 2023: भारतीय सर्राफा बाजार मंगलवार को भारी बढ़ोतरी के साथ ओपन हुआ. दोनों धातुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. जहां सोने की कीमतों में 370 रुपये प्रति 10 ग्राम की इजाफा हुआ तो वहीं चांदी का भाव 600 रुपये प्रति किग्रा बढ़ गया. इसके बाद 22 कैरेट वाला सोना बढ़कर 56,238 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. जबकि 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 61,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. जबकि चांदी का भाव बढ़ोतरी के बाद आज 73,620 रुपये प्रति किग्रा हो गया.

MCX और विदेशी बाजार में सोने-चांदी का भाव

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 0.68 फीसदी यानी 413 रुपये की बढ़त के साथ 61,070 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. जबकि चांदी का भाव यहां 0.88 प्रतिशत यानी 641 रुपये बढ़कर 73,285 रुपये प्रति किग्रा पर ट्रेंड कर रहा है. उधर विदेशी बाजार यूएस कॉमेक्स पर सोने की कीमत 0.75 फीसदी यानी 14.90 डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 1995.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं चांदी का भाव यहां 0.89 प्रतिशत यानी 0.21 डॉलर महंगा होकर 23.83 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

राजधानी दिल्ली में बढ़त के बाद 22 कैरेट वाला सोना 56,008 तो 24 कैरेट वाला गोल्ड 61,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी की कीमत यहां 73320 रुपये प्रति किग्रा हो गयी है. उधर मुंबई में सोना (22 कैरेट) 56,100 तो 24 कैरेट वाला गोल्ड 61,200 रुपये प्रति दस ग्राम में बिक रहा है. यहां चांदी की कीमत 73,440 रुपये प्रति किग्रा हो गई है. कोलकाता में 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना चढ़कर 56,027 तो 24 कैरेट गोल्ड 61,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर व्यापार कर रहा है.

वहीं चांदी का भाव यहां 73,350 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. जबकि चेन्नई में सोना (22 कैरेट) 56,256 और 24 कैरेट 61,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है. यहां चांदी का भाव 73,660 रुपये प्रति किग्रा हो गया है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story