Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Price Today, 21 June 2024: सोना-चांदी के दाम में फिर आया उछाल, जानें अपने शहर के रेट

Gold Silver Price Today, 21 June 2024: आज, 21 जून 2024 को सोने के वायदा कारोबार में तेजी देखी जा रही है, जबकि चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोने के वायदा भाव लगभग ₹72,650 और चांदी के वायदा भाव ₹91,250 के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

Gold Silver Price Today, 21 June 2024: आज, 21 जून 2024 को सोने के वायदा कारोबार में तेजी देखी जा रही है, जबकि चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोने के वायदा भाव लगभग ₹72,650 और चांदी के वायदा भाव ₹91,250 के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के वायदा भाव में तेजी और चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी गई है।

सोने के वायदा भाव में तेजी

आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट ₹91 की तेजी के साथ ₹72,677 पर खुला। खबर लिखे जाने के समय, यह कॉन्ट्रैक्ट ₹104 की तेजी के साथ ₹72,690 पर कारोबार कर रहा था। इसने दिन का उच्च स्तर ₹72,699 और निचला स्तर ₹72,659 छू लिया। पिछले महीने, सोने के वायदा भाव ने ₹74,442 के सर्वोच्च स्तर को छुआ था।

चांदी के वायदा भाव में गिरावट

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट ₹413 की गिरावट के साथ ₹91,252 पर खुला। खबर लिखे जाने के समय, यह कॉन्ट्रैक्ट ₹239 की गिरावट के साथ ₹91,436 पर कारोबार कर रहा था। इसने दिन का उच्च स्तर ₹91,436 और निचला स्तर ₹91,251 छू लिया। पिछले महीने, चांदी के वायदा भाव ने ₹96,493 के सर्वोच्च स्तर को छुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में तेजी और चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी गई। Comex पर सोना $2,373.80 प्रति औंस पर खुला, जो पिछला क्लोजिंग प्राइस $2,369 प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय, यह $4.10 की तेजी के साथ $2,373.10 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव $30.81 पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस $30.82 था। खबर लिखे जाने के समय, यह $0.26 की गिरावट के साथ $30.55 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story