Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 21 December 2024: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Gold-Silver Price Today 21 December 2024: आज शुक्रवार 20 दिसंबर 2024 को सोना सस्ता हुआ है। गोल्ड लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है। अच्छी बात है कि 24 कैरेट गोल्ड रेट 77,100 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 21 December 2024: आज शुक्रवार 20 दिसंबर 2024 को सोना सस्ता हुआ है। गोल्ड लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है। अच्छी बात है कि 24 कैरेट गोल्ड रेट 77,100 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। अगर आपके घर में शादी है तो ये थोड़ी राहत की खबर है क्योंकि सोने के गहने बजट में खरीद पाएंगे। आज 20 दिसंबर को 10 ग्राम सोने के भाव में 750 रुपये तक का करेक्शन आया है। 24 कैरेट सोने का भाव 750 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 700 रुपये तक सस्ता हुआ है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।

दिल्ली, यूपी, बिहार में सोने-चांदी हुआ सस्ता

शादी के सीजन में बीते सालों का ट्रेंड देखें तो सोने के भाव में तेजी रहती है। 23 जुलाई को बजट में निर्मला सीतारमण ने गोल्ड पर ड्यूटी कम की थी। जिसके बाद सोने में सीधे 6,000 रुपये तक का करेक्शन आ गया था। गोल्ड अपने पीक से अभी काफी नीचे कारोबार कर रहा है। सोने का भाव 82,000 रुपये के पास और एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,00,000 रुपये के पार पहुंच गया था। लेकिन बजट के बाद इसमें करेक्शन आया। अभी ये एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश में सोने के भाव में 700 रुपये की गिरावट आई है।

क्या साल 2025 में आगे बढ़ेगा सोने का भाव?

देश में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में घरेलू बाजार में गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। बीते 2 हफ्तों का ट्रेंड देखें सोना एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि 10 ग्राम सोने का भाव साल 2025 में 90,000 रुपये तक जा सकता है। यानी, सोना अगले साल अच्छा रिटर्न देने वाला है। ऐसे में साल 2024 में ये गोल्ड में निवेश करने का ये बेस्ट टाइम हो सकता है। देश में सोने के भाव की कीमत लोकल और इंटरनेशनल कारणों से तय होती है। अमेरिका के मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर फैसले का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है।

20 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 70,850 77,280
  • नोएडा 70,850 77,280
  • गाजियाबाद 70,850 77,280
  • जयपुर 70,850 77,280
  • गुड़गांव 70,850 77,280
  • लखनऊ 70,850 77,280
  • मुंबई 70,700 77,130
  • कोलकाता 70,700 77,130
  • पटना 70,750 77,180
  • अहमदाबाद 70,750 77,180
  • भुवनेश्वर 70,700 77,130
  • बेंगलुरु 70,700 77,130

20 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल चांदी का भाव 92,500 रुपये पर था। चांदी के रेट में 1,000 रुपये की गिरावट आई है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 13 years of experience in journalism and digital media. He began his career with Hindustan and later moved into digital reporting and editorial leadership. Educated at Jamia Millia Islamia and the University of Delhi, he specializes in geopolitics, current affairs, politics, crime, business, technology, and SEO-driven news strategy.

Read MoreRead Less

Next Story