Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 21 April 2025: अमेरिका-चीन ट्रेड वार के बीच सोने की कीमतों में मामूली गिरावट, चांदी 99,900 रुपये पर स्थिर, जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट!

Gold Rate Today 21 April: Gold Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 21 अप्रैल को सोने का रेट में मामूली गिरावट नजर आ रही है। बीते हफ्ते शुक्रवार की तुलना में सोना सस्ता हुआ है। देश के ज्यादातर राज्यों में गोल्ड रेट 97,700 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है।

Gold-Silver Price Today 21 April 2025: अमेरिका-चीन ट्रेड वार के बीच सोने की कीमतों में मामूली गिरावट, चांदी 99,900 रुपये पर स्थिर, जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट!
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today 21 April: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 21 अप्रैल को सोने का रेट में मामूली गिरावट नजर आ रही है। बीते हफ्ते शुक्रवार की तुलना में सोना सस्ता हुआ है। देश के ज्यादातर राज्यों में गोल्ड रेट 97,700 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टैरिफ वार के कारण सोना नए पीक लेवल के आसपास ही ट्रेड कर रहा है। चांदी का भाव 99,900 रुपये पर है। यहां जानें सोने-चांदी का आज सोमवार 21 अप्रैल 2025 का रेट।

सोमवार 21 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 89,590 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,440 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते शुक्रवार की तुलना में सोने के भाव में मामलूी करेक्शन आया है। बीते हफ्ते दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 97,730 रुपये था।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 89,590 97,720
  • चेन्नई 89,440 97,570
  • मुंबई 89,440 97,570
  • कोलकाता 89,440 97,570
  • जयपुर 89,590 97,720
  • नोएडा 89,590 97,720
  • गाजियाबाद 89,590 97,720
  • लखनऊ 89,590 97,720
  • बंगलुरु 89,440 97,570
  • पटना 89,440 97,570

चांदी का रेट

सोमवार 21 अप्रैल 2025 2025 को चांदी का रेट 99,900 रुपये पर रहा। चांदी के भाव बीते शुक्रवार के रेट के आसपास ही कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैक्स की लड़ाई की वजह से सोने की कीमतों में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना फिर से महंगा हो गया है, जिससे भारत में भी इसकी कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। कभी-कभी सोने के भाव में मामूली करेक्शन दिख रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर बाजार में हालात सामान्य रहते हैं तो अगले 6 महीने में सोने की कीमत करीब 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रह सकती है, लेकिन अगर अमेरिका-चीन का टैरिफ विवाद और बढ़ा, तो सोना 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक भी जा सकता है।

सोने में गिरावट का कारण

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैरिफ की वजह से सोने की कीमतों में हलचल होने लगी है। इंटरनेशनल बाजार में सोना फिर महंगा होने से गोल्ड भी अपनी पीक लेवल के आसपास कारोबार कर रहा है। अब ये एक रेन्ज में काम कर रहा है। कई एक्सपर्ट का मानना है कि सोना अगर गिरावट की गिरफ्त में आया तो 6 महीने में 75,000 तक आ सकता है। अगर सोने में इंटरनेशनल टैरिफ वार के कारण हलचल रहती है गोल्ड 1,38,000 रुपये तक जा सकता है।

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story