Begin typing your search above and press return to search.

Gold And Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में जबरदस्त बदलाव जारी! खरीदने से पहले जानें आज का लेटेस्ट गोल्ड रेट

Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai 20 सितंबर 2025: भारत में सोना और चांदी की कीमतें लगातार बदल रही हैं। शुक्रवार को कारोबारी सेशन के आखिर में सोना थोड़ा सा सस्ता हुआ जबकि चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी आई।

Gold Silver Price Today: गोल्ड-सिल्वर के रेट में लगातार उतार-चढ़ाव, जानें आपके शहर का 24K, 22K, 18K सोने के दाम
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai 20 सितंबर 2025: भारत में सोना और चांदी की कीमतें लगातार बदल रही हैं। शुक्रवार को कारोबारी सेशन के आखिर में सोना थोड़ा सा सस्ता हुआ जबकि चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,09,775 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी की कीमत 1,28,000 प्रति किलो तक चढ़ गई।

आप को बता कि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहते हैं, इसलिए ये रेट दोनों दिन लागू रहेंगे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में उछाल

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में सोना 800 की तेजी के साथ 1,14,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी भी 500 बढ़कर 1,32,000 प्रति किलो हो गई।

आज का सोना-चांदी रेट (IBJA)

धातु कैरेट कीमत (₹)

सोना 24 कैरेट ₹1,09,775 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट ₹1,09,335 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट ₹1,00,554 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट ₹82,331 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट ₹64,218 प्रति 10 ग्राम
चांदी (999) ₹1,28,000 प्रति किलो

Top Indian Cities Gold Price (20 सितंबर 2025)

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)

दिल्ली ₹1,02,220 ₹1,11,480
मुंबई ₹1,02,205 ₹1,11,160
चेन्नई ₹1,02,300 ₹1,11,160
कोलकाता ₹1,01,205 ₹1,11,160
जयपुर ₹1,02,220 ₹1,11,480
पटना ₹1,02,205 ₹1,11,160
लखनऊ ₹1,02,220 ₹1,11,480
बेंगलुरु ₹1,02,205 ₹1,11,160

इंटरनेशनल मार्किट का हाल

हाजिर सोना (Spot Gold): $3,651.18 प्रति औंस
हाजिर चांदी (Spot Silver): $42.16 प्रति औंस

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।


FAQ: सोना-चांदी के रेट्स से जुड़े सवाल

Q. आज 20 सितंबर को 24 कैरेट सोने का भाव क्या है?
A. IBJA के अनुसार ₹1,09,775 प्रति 10 ग्राम।

Q. आज चांदी कितनी महंगी हुई?
A. IBJA के अनुसार ₹1,28,000 प्रति किलो, जबकि दिल्ली बाजार में ₹1,32,000 प्रति किलो।

Q. क्या शनिवार और रविवार को रेट बदलते हैं?
A. नहीं, इन दोनों दिनों में बाजार बंद रहता है, इसलिए शुक्रवार के रेट ही माना जाता है।

Q. निवेशकों को क्या करना चाहिए?
A. लॉन्ग टर्म के लिए सोना सुरक्षित है, जबकि शॉर्ट टर्म में प्रॉफिट बुकिंग की सलाह है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story