Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 20 August 2024: 20 अगस्त 2024 को सोने के दाम में उतार-चढ़ाव, जानें देशभर के प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today 20 August 2024: आज 20 अगस्त 2024 को देश के महानगरों में सोने का भाव 71,500 रुपये के पास बना हुआ है। दिल्ली, मुंबई, और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत लगभग 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत 85,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 20 August 2024: आज 20 अगस्त 2024 को देश के महानगरों में सोने का भाव 71,500 रुपये के पास बना हुआ है। दिल्ली, मुंबई, और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत लगभग 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत 85,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमतें।

दिल्ली में आज का सोने का भाव:

  • 22 कैरेट: ₹66,840 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹71,650 प्रति 10 ग्राम

मुंबई में आज का सोने का भाव:

  • 22 कैरेट: ₹66,690 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹71,500 प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव:

  • 22 कैरेट: ₹66,720 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹71,810 प्रति 10 ग्राम

अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें:

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • चेन्नई ₹66,690 ₹71,500
  • कोलकाता ₹66,690 ₹71,500
  • गुरुग्राम ₹66,840 ₹71,650
  • लखनऊ ₹66,840 ₹71,650
  • बेंगलुरु ₹66,690 ₹71,500
  • जयपुर ₹66,840 ₹71,650
  • पटना ₹66,720 ₹71,810
  • भुवनेश्वर ₹66,690 ₹71,500
  • हैदराबाद ₹66,690 ₹71,500

कल का सोने का भाव:

रक्षाबंधन के दिन यानी 19 अगस्त को सोने की कीमतों में कुछ गिरावट देखने को मिली थी। 18 अगस्त को 24 कैरेट सोने के दाम 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास थे, जो 19 अगस्त को घटकर 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए थे।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story