Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Price Today: दशहरे पर सोना-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, देखें 2 अक्टूबर का भाव

Gold Silver Price Today: त्योहारों के मौसम में सोना-चांदी की कीमतों में आग लगी हुई है। आज यानी 2 अक्टूबर 2025 (गांधी जयंती और दशहरा) पर सोना और चांदी दोनों ने नए रिकॉर्ड बना दिए।

Gold Silver Price Today:दशहरे पर सोना-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, देखें 2 अक्टूबर का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 2 October 2025: नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में सोना-चांदी की कीमतों में आग लगी हुई है। आज यानी 2 अक्टूबर 2025 (गांधी जयंती और दशहरा) पर सोना और चांदी दोनों ने नए रिकॉर्ड बना दिए। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, सुबह तक 24 कैरेट सोना ₹1,17,332 प्रति 10 ग्राम पर और चांदी ₹1,45,120 प्रति किलो पर पहुंच गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना ₹1,100 उछलकर ₹1,21,100 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो अब तक का नया शिखर है।

आज का सोने-चांदी का रेट (IBJA)

सोना 24 कैरेट: ₹1,17,332 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: ₹1,16,862 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: ₹1,07,476 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: ₹87,999 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: ₹68,639 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999: ₹1,45,120 प्रति किलो

दिल्ली और अन्य शहरों में रिकॉर्ड दाम
दिल्ली में बुधवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,21,100 और 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹1,20,500 पर पहुंच गया। चांदी की कीमतें ₹1,50,500 प्रति किलो पर स्थिर रहीं, जो इसका अब तक का ऑल-टाइम हाई है।
चांदनी चौक के ज्वैलर संजय अग्रवाल ने NPG News से कहा, आज दशहरा है और ग्राहकों की भीड़ बाजार में बढ़ गई है। कीमतें रिकॉर्ड पर हैं लेकिन खरीदारी में कमी नहीं दिख रही।

विदेशी बाजार का हाल

विदेशी बाजारों में भी सोना-चांदी की चमक जारी है।
हाजिर सोना $3,895.33 प्रति औंस पर रिकॉर्ड स्तर पर।
हाजिर चांदी $47.56 प्रति औंस पर, लगभग 2% की तेजी।
वायदा कारोबार में उछाल
सोने का दिसंबर अनुबंध ₹1,17,800 प्रति 10 ग्राम पर (₹535 की बढ़त)।
फरवरी 2026 अनुबंध ₹1,19,055 प्रति 10 ग्राम पर (लगातार 5वें दिन बढ़त)।
चांदी का दिसंबर अनुबंध ₹1,44,844 प्रति किलो पर।
मार्च 2026 अनुबंध ₹1,47,784 प्रति किलो पर।

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

भारत में सोना-चांदी सिर्फ धातु नहीं, बल्कि आस्था और निवेश दोनों का प्रतीक हैं। त्योहारों के सीजन में इनकी मांग सबसे ज्यादा होती है। आज के रिकॉर्ड दाम इस बात का संकेत हैं कि ग्लोबल अनिश्चितता और लोकल त्योहार सीजन मिलकर आने वाले महीनों में कीमतों को और ऊंचा ले जा सकते हैं।


Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story