Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 18 November: सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

Gold-Silver Price Today 18 November: सोमवार, 18 नवंबर को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 3,700 रुपये से ज्यादा की कमी आई है।

Gold-Silver Price Today 18 November: सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 18 November: सोमवार, 18 नवंबर को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 3,700 रुपये से ज्यादा की कमी आई है। इस समय देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें काफी कम हो गई हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं आज के ताज़ा रेट्स...

दिल्ली में सोने की कीमतें

  • 24 कैरेट सोना: ₹75,790 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹69,490 प्रति 10 ग्राम

मुंबई और कोलकाता में सोने के ताज़ा भाव

  • 24 कैरेट सोना: ₹75,640 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹69,340 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में सोने के रेट

  • 24 कैरेट सोना: ₹75,640 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹69,340 प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद और भोपाल में सोने की कीमत

  • 24 कैरेट सोना: ₹75,690 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹69,390 प्रति 10 ग्राम

गुवाहाटी और हैदराबाद में सोने का भाव

  • 24 कैरेट सोना: ₹75,640 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹69,340 प्रति 10 ग्राम

लखनऊ में ताज़ा सोने की कीमत

  • 24 कैरेट सोना: ₹75,790 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹69,500 प्रति 10 ग्राम

विशाखापटनम में सोने का रेट

  • 24 कैरेट सोना: ₹75,640 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹69,340 प्रति 10 ग्राम

जयपुर और चंडीगढ़ में सोने के भाव

  • 24 कैरेट सोना: ₹75,790 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹69,490 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। इंदौर के सराफा बाजार में शनिवार, 16 नवंबर को चांदी के भाव में 400 रुपये की कमी आई, जिससे यह ₹89,400 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। चांदी का औसत भाव ₹90,500 प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story