Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 18 December 2024: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Gold-Silver Price Today 18 December 2024: सोने की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, चांदी की कीमत भी कम हुई हैं। आज 18 दिसंबर बुधवार को सोने का भाव पिछले बंद भाव 76,908 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 76,362 रुपये हो गया है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 18 December 2024: सोने की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, चांदी की कीमत भी कम हुई हैं। आज 18 दिसंबर बुधवार को सोने का भाव पिछले बंद भाव 76,908 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 76,362 रुपये हो गया है। चांदी की कीमत भी 89,515 रुपये प्रति किलो से घटकर 88,525 रुपए प्रति किलो हो गई। जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 और 14 कैरेट सोने का ताजा भाव, और आपके शहर में मौजूदा रेट क्या हैं। आइए, जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम (Gold Silver Price Today)

दिल्ली (Gold Silver Price in Delhi)

  • 24 कैरेट सोना: ₹78,160 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹71,660 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: ₹92,400 प्रति किलो

मुंबई (Gold Silver Price in Mumbai)

  • 24 कैरेट सोना: ₹78,010 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹71,510 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: ₹92,400 प्रति किलो

जयपुर (Gold Silver Price in Jaipur)

  • 24 कैरेट सोना: ₹78,160 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹71,660 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: ₹92,400 प्रति किलो

पटना (Gold Silver Price in Patna)

  • 24 कैरेट सोना: ₹78,060 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹71,560 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: ₹92,400 प्रति किलो

कोलकाता (Gold Silver Price in Kolkata)

  • 24 कैरेट सोना: ₹78,010 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹71,510 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: ₹92,400 प्रति किलो

चेन्नई (Gold Silver Price in Chennai)

  • 24 कैरेट सोना: ₹78,010 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹71,510 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: ₹99,900 प्रति किलो

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story