Gold-Silver Price Today 18 April 2025: सोने की कीमतें आसमान पर! 18 अप्रैल को रिकॉर्ड हाई पर पहुँचा गोल्ड – जानें आज का ताज़ा रेट
Gold-Silver Price Today 18 April 2025: आज 18 अप्रैल को सोने का रेट रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। देश के ज्यादातर राज्यों में गोल्ड रेट 97,700 रुपये के ऊपर है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टैरिफ वार के कारण सोना नए पीक लेवल पर पहुंच गया है।

Gold-Silver Price Today 18 April 2025: आज 18 अप्रैल को सोने का रेट रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। देश के ज्यादातर राज्यों में गोल्ड रेट 97,700 रुपये के ऊपर है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टैरिफ वार के कारण सोना नए पीक लेवल पर पहुंच गया है। चांदी का भाव 99,900 रुपये पर पहुंच गया है। यहां जानें सोने-चांदी का आज शुक्रवार 18 अप्रैल 2025 का रेट
शुक्रवार 18 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 89,600 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,450 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 89,600 97,730
- चेन्नई 89,450 97,580
- मुंबई 89,450 97,580
- कोलकाता 89,450 97,580
- जयपुर 89,600 97,730
- नोएडा 89,600 97,730
- गाजियाबाद 89,600 97,730
- लखनऊ 89,600 97,730
- बंगलुरु 89,450 97,580
- पटना 89,450 97,580
चांदी का रेट
शुक्रवार 18 अप्रैल 2025 को चांदी का रेट 99,900 रुपये पर रहा। चांदी के भाव में कल की तुलना में आज 100 रुपये की गिरावट रही।
सोने में तेजी के कारण
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैक्स की लड़ाई की वजह से सोने की कीमतों में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना फिर से महंगा हो गया है, जिससे भारत में भी इसकी कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। फिलहाल सोने की खरीद-बिक्री एक सीमित दायरे में हो रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर बाजार में हालात सामान्य रहते हैं तो अगले 6 महीने में सोने की कीमत करीब 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रह सकती है, लेकिन अगर अमेरिका-चीन का टैरिफ विवाद और बढ़ा, तो सोना 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक भी जा सकता है।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।