Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 18 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 18 April 2024: सोने की कीमत में जारी तेजी में आज थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। देश के अधिकांश शहरों में सोने और चांदी के दाम में थोड़ी सी कमी हुई है।

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 18 April 2024: सोने की कीमत में जारी तेजी में आज थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। देश के अधिकांश शहरों में सोने और चांदी के दाम में थोड़ी सी कमी हुई है। दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 74,270 रुपये है, जबकि चेन्नई में सोने का भाव 74,940 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर है। 24 और 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत में 20 से 50 रुपये की गिरावट आई है। चांदी का दाम 86,400 रुपये प्रति किलोग्राम है। इन सब के बावजूद, देश में सोने और चांदी की कीमतें पीक स्तर पर ही बनी हुई हैं।

भारत में आज के सोने-चांदी के दाम (Gold Silver Price)

  • दिल्ली में, 18 अप्रैल 2024 को, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 68,690 रुपये है, और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 74,120 रुपये है।
  • मुंबई में, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,940 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 74,120 रुपये है।
  • अहमदाबाद में, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,020 रुपये है, और 24 कैरेट सोने की कीमत 74,170 रुपये है।

शहर 22 कैरेट सोने की कीमत 24 कैरेट सोने की कीमत

  • चेन्नई 68,690 74,940
  • कोलकाता 67,940 74,120
  • गुरुग्राम 68,090 74,270
  • लखनऊ 68,090 74,270
  • बंगलुरु 67,940 74,120
  • जयपुर 68,090 74,270
  • पटना 68,090 74,170
  • भुवनेश्वर 67,940 74,120
  • हैदराबाद 67,940 74,120

सोने की कीमत भारत में रिटेल कीमत के रूप में जानी जाती है। सोने की कीमत में ज्वेलरी बनाने की लागत, टैक्स, और सभी शुल्क शामिल होते हैं। ग्राहक जब गोल्ड की कीमत चुकाता है, तो इन सभी खर्चों को शामिल किया जाता है।

सोने की शुद्धता कैसे जांचें

आईएसओ (भारतीय मानक संगठन) द्वारा सोने की शुद्धता की पहचान के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। अधिकांश लोग 22 कैरेट का सोना चुनते हैं, लेकिन कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से अधिक नहीं होता, और ज्यादातर कैरेट होने पर सोना अधिक शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण बनाया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए, अधिकांश दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

हॉलमार्क का ध्यान रखें

सोना खरीदने से पहले सोने की क्वालिटी का ध्यान रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी होती है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story