Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 16 October 2024: देश में सोने की कीमत में गिरावट जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट्स

Gold-Silver Price Today 16 October 2024: आज बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 को सोने के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई है। देश के कई प्रमुख शहरों की बुलियन मार्केट में सोने का भाव 200 रुपये तक कम हुआ है।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 16 October 2024: आज बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 को सोने के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई है। देश के कई प्रमुख शहरों की बुलियन मार्केट में सोने का भाव 200 रुपये तक कम हुआ है। उत्तर भारत के शहरों जैसे दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा, और गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने का रेट लगभग 77,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। मुंबई और कोलकाता में भी सोने की कीमत 77,300 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, चांदी की कीमत 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

दिल्ली में आज सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹77,540 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹71,090 प्रति 10 ग्राम

नोएडा और गाजियाबाद में आज का सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹77,540 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹71,090 प्रति 10 ग्राम

लखनऊ में आज सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹77,540 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹71,090 प्रति 10 ग्राम

जयपुर में आज सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹77,540 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹71,090 प्रति 10 ग्राम

पटना में आज सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹77,440 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹70,990 प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर में आज सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹77,390 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹70,940 प्रति 10 ग्राम

मुंबई और कोलकाता में आज सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹77,390 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹70,940 प्रति 10 ग्राम

दिल्ली में कल का गोल्ड रेट

कल मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ ₹78,650 प्रति 10 ग्राम पर रही। चांदी की कीमत में भी 1,000 रुपये की गिरावट आई, जिससे यह ₹92,500 प्रति किलोग्राम हो गई।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story