Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Rate Today 16 March: सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट यहां देखें

Gold Silver Rate Today 16 March: सोने की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पहली बार सोना 3,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया।

Aaj Ka Sone Ka Bhav 20 March: सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल! 24 कैरेट सोना 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा
X
By Ragib Asim

Gold Silver Rate Today 16 March: सोने की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पहली बार सोना 3,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया। वैश्विक बाजार में आर्थिक अनिश्चितता, अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की संभावना और ट्रेड वॉर की आशंका ने निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित किया है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,960 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,800 रुपये बढ़ चुकी है।

देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने के भाव (16 मार्च 2025)

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली 82,350 89,820
  • मुंबई 82,200 89,670
  • कोलकाता 82,200 89,670
  • चेन्नई 82,200 89,670
  • जयपुर 82,350 89,820
  • लखनऊ 82,350 89,820
  • चंडीगढ़ 82,350 89,820
  • हैदराबाद 82,200 89,670
  • अहमदाबाद 82,250 89,720
  • भोपाल 82,250 89,720

चांदी के दाम में भी तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उछाल देखा गया है। पिछले एक सप्ताह में चांदी की कीमत 3,900 रुपये बढ़ चुकी है।

  • 16 मार्च को चांदी का भाव: ₹1,03,000 प्रति किलोग्राम
  • 15 मार्च को इंदौर में: ₹99,500 प्रति किलोग्राम
  • 13 मार्च को दिल्ली में: ₹1,01,200 प्रति किलोग्राम

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story