Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 17 January 2024: सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जानें 10 ग्राम सोने और चांदी का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 17 January 2024: सोने के भाव में तेजी का दौर जारी है। 24कैरेट और 22 कैरेट सोने का दाम 550 रुपये तक बढ़ा है। सोने का औसत भाव 80,600 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव 80,700 रुपये के ऊपर है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 17 January 2024: सोने के भाव में तेजी का दौर जारी है। 24कैरेट और 22 कैरेट सोने का दाम 550 रुपये तक बढ़ा है। सोने का औसत भाव 80,600 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव 80,700 रुपये के ऊपर है। सोने के भाव में आ रही लगातार तेजी से ऐसा लग रहा है कि सोना अपने पिछले पीक को जल्द पा लेगा। सोना साल 2024 में 82,000 रुपये के ऊपर चला गया था। अब देखना होगा कि सोना जल्द अपने पुराने पीक तक कब तक पहुंचेगा।

22 कैरेट सोने का दाम

देश में ज्यादातर ज्वैलरी 22 कैरेट सोने में बनाई जाती है। 22 कैरेट सोने का भाव चढ़ने या घटने का असर सीधे बायर्स को होता है। अभी देश के ज्यादातर बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव 74,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। सोना सस्ता होने पर सोने की ज्वैलरी का दाम भी कम होता है और महंगा होने पर गोल्ड के गहने महंगे हो जाते हैं।

सोने के महंगा होने के कई कारण हैं। शादी और त्योहारों के सीजन में गहनों की बढ़ती मांग इसकी कीमतों को बढ़ाती है। साथ ही, सोना एक सुरक्षित निवेश माना जाता है, जिससे आर्थिक अनिश्चितता के समय इसकी खरीदारी बढ़ जाती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में मजबूती और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी भी सोने के महंगा होने का बड़ा कारण है। इसके अलावा, आयात शुल्क और निवेशकों की दिलचस्पी ने भी सोने की कीमत को ऊपर ले जाने में भूमिका निभाई है।

17 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 74,050 80,770
  • नोएडा 74,050 80,770
  • गाजियाबाद 74,050 80,770
  • जयपुर 74,050 80,770
  • गुड़गांव 74,050 80,770
  • लखनऊ 74,050 80,770
  • मुंबई 73,900 80,070
  • कोलकाता 73,900 80,070
  • पटना 73,950 80,120
  • अहमदाबाद 73,950 80,120
  • भुवनेश्वर 73,900 80,070
  • बेंगलुरु 73,900 80,070

17 जनवरी 2025 को महंगी हुई चांदी

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 95,500 रुपये पर है। चांदी के भाव में 2,000 रुपये की तेजी आई है। इससे पहले चांदी का भाव 93,500 रुपये था। चांदी के भाव में लगातार तेजी आ रही है। साल 2024 में एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,00,000 रुपये को पार कर गया था। चांदी में भी देखना होगा कि चांदी कब अपने पिछले पीक तक आती है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, रुपये और डॉलर का एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क और देश की मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती है। शादी के सीजन और त्योहारों के समय सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आती है। ये पिछले सालों का ट्रेंड रहा है। इसके अलावा, वैश्विक बाजार में सोने के भाव, जैसे न्यूयॉर्क और लंदन के बुलियन मार्केट, भारत में सोने की कीमतों को सीधे प्रभावित करते हैं।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story