Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 15 October 2024: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट्स

Gold-Silver Price Today 15 October 2024: 15 अक्टूबर, मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोने का दाम 270 रुपये तक कम हुआ है।

Gold-Silver Price Today 04 December 2023: शादी के सीजन में सोने चांदी के कीमतों में तेजी जारी,  जानें आज क्या है सोने-चांदी का रेट
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 15 October 2024: 15 अक्टूबर, मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोने का दाम 270 रुपये तक कम हुआ है। मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। चांदी की कीमत आज 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के रेट (15 अक्टूबर 2024)

  • दिल्ली: 22 कैरेट - ₹71,290, 24 कैरेट - ₹77,760 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: 22 कैरेट - ₹71,140, 24 कैरेट - ₹77,610 प्रति 10 ग्राम
  • अहमदाबाद: 22 कैरेट - ₹71,190, 24 कैरेट - ₹77,660 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: 22 कैरेट - ₹71,140, 24 कैरेट - ₹77,610 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: 22 कैरेट - ₹71,140, 24 कैरेट - ₹77,610 प्रति 10 ग्राम
  • नोएडा और गाजियाबाद: 22 कैरेट - ₹71,290, 24 कैरेट - ₹76,810 प्रति 10 ग्राम

दिल्ली के सर्राफा बाजार में गोल्ड का हाल

सोमवार को दिल्ली के लोकल सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें बढ़कर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं। हालांकि, वैश्विक स्तर पर कीमतों में गिरावट देखने को मिली। वहीं, चांदी की कीमतें भी औद्योगिक मांग बढ़ने से 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story