Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 15 October 2023: नवरात्र के ठीक पहले सोना-चांदी के दामों में लगी आग, चेक करें 10 ग्राम सोने के दाम

Gold-Silver Price Today 15 October 2023: आज नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। पितृ पक्ष खत्म होते ही सनातन धर्म पर आस्था रखने वाले लोग आज से शुभ कार्य करना शुरू कर देंगे। सोना-चांदी की खरीदारी भी शुरू हो जाएगी।

Gold-Silver Price Today 4 October 2023: सोना-चांदी महंगा हुआ या सस्ता, चेक करें 10 ग्राम सोने के दाम
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 15 October 2023: आज नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। पितृ पक्ष खत्म होते ही सनातन धर्म पर आस्था रखने वाले लोग आज से शुभ कार्य करना शुरू कर देंगे। सोना-चांदी की खरीदारी भी शुरू हो जाएगी। यूपी में सर्राफा बाजार में 15 अक्टूबर को सोना चांदी के नए रेट्स जारी हो गए हैं। नवरात्रि के पहले दिन यानी रविवार को सर्राफा बाजार में कीमती आभूषण सोना चांदी के भाव जोरदार तेजी आई है। सोना एका एक 1500 रुपये से अधिक महंगा हुआ है, जबकि चांदी के भाव में 1500 रुपये की तेजी आई है, जिसके बाद चांदी 74 हजार रुपये का पहुंच गई है। ऐसे में अगर आप बाजार से कीमती आभूषण को खरीदने जा रहे हैं तो आज आपको अधिक दाम चुकाने पड़ेंगे।

सोना 1500 रुपए से अधिक हुआ महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को सोने के भाव में जोरदार की तेजी आई है। 24 कैरेट सोना 1530 रुपये महंगा होकर 60,590 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1400 रुपये चढ़कर 55,550 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शनिवार को सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। 24 सोना 59,060 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 54,150 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 1500 रुपये किलो उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को सोने के साथ साथ चांदी के भाव में तेजी आई है। चांदी 1500 रुपये किलो उछली है। इसके बाद यह 74,100 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले शनिवार को यह 72,600 किलो पर थी।

बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा।

घर बैठे जानें सोने के दाम

वहीं, लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ देर में SMS के माध्मय से नए रेट्स मिल जाएंगे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story