Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 15 May 2024: सोना-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 15 May 2024: आज हफ्ते के तीसरे दिन भी सोने के भाव में गिरावट आई। बुधवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड के दाम 400 रुपये तक कम हुए हैं। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 72,960 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 15 May 2024: आज हफ्ते के तीसरे दिन भी सोने के भाव में गिरावट आई। बुधवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड के दाम 400 रुपये तक कम हुए हैं। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 72,960 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट 87,300 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। आइए जानते हैं देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में सोने का रिटेल भाव क्या रहा।

दिल्ली में आज सोने का भाव

15 मई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,790 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • चेन्नई 66,890 72,970
  • कोलकाता 66,740 72,810
  • गुरुग्राम 66,890 72,960
  • लखनऊ 66,890 72,960
  • बेंगलुरु 66,740 72,810
  • जयपुर 66,890 72,960
  • पटना 66,790 72,860
  • भुवनेश्वर 66,740 72,810
  • हैदराबाद 66,740 72,810

कैसे जानें सोने की शुद्धता

आईएसओ (इंडियन स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

रखें हॉलमार्क का ध्यान

सोना खरीदने से पहले आप सोने की क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story