Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Price Today, 15 June 2024: सोने और चांदी के वायदा भाव में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज 15 जून 2024 के सोने-चांदी ताजा के रेट

Gold Silver Price Today, 15 June 2024: इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

Gold Silver Price Today, 15 June 2024: इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। शुक्रवार दोपहर को सोने का भाव 71,380 रुपये प्रति दस ग्राम था, जो शाम तक 72,070 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसी तरह, 22 कैरेट सोने का भाव 66,064 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया। चांदी की कीमत भी शुक्रवार दोपहर 88,580 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 89,520 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जिससे चांदी की कीमतों में लगभग एक हजार रुपये का इजाफा दर्ज किया गया।

MCX और विदेशी बाजार में धातुओं के दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोना 0.01 प्रतिशत यानी 10 रुपये की गिरावट के साथ 71,955 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी की कीमत 0.07 प्रतिशत यानी 65 रुपये गिरकर 89,155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

विदेशी बाजार यूएस कॉमेक्स पर सोना 1.31 प्रतिशत यानी 30.40 डॉलर चढ़कर 2,348.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी की कीमत 1.91 प्रतिशत यानी 0.55 डॉलर चढ़कर 29.62 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही हैं।

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमतें

दिल्ली:

  • 22 कैरेट सोना: 65,826 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 71,810 रुपये प्रति दस ग्राम
  • चांदी: 89,200 रुपये प्रति किलोग्राम

मुंबई:

  • 22 कैरेट सोना: 65,945 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 71,940 रुपये प्रति दस ग्राम
  • चांदी: 89,360 रुपये प्रति किलोग्राम

कोलकाता:

  • 22 कैरेट सोना: 65,853 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 71,840 रुपये प्रति दस ग्राम
  • चांदी: 89,240 रुपये प्रति किलोग्राम

चेन्नई:

  • 22 कैरेट सोना: 66,138 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 72,150 रुपये प्रति दस ग्राम
  • चांदी: 89,620 रुपये प्रति किलोग्राम

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।



Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story