Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 15 January 2024: सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका, बदले सोने-चांदी के दाम, जानें क्या है सोना-चांदी का रेट

Gold-Silver Price Today 15 January 2024: आज पूरे देशभर में मकर संक्रांति की धूम है। इसके साथ ही आज हफ्ते का पहला दिन भी है। ऐसे में अगर आप इस शुभ अवसर पर सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की साबित हो सकती है।

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 15 January 2024: आज पूरे देशभर में मकर संक्रांति की धूम है। इसके साथ ही आज हफ्ते का पहला दिन भी है। ऐसे में अगर आप इस शुभ अवसर पर सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की साबित हो सकती है। क्योंकि आज हम आपको इनके ताजा दामों के बारे में बताने जा रहे हैं। सोन और चांदी के दामों में लगातार उतार और चढ़ाव देखने को मिलता रहता है. ऐसे में आज के ताजा दाम जान लेते हैं। जिससे आपको इन्हें खरीदने में आसानी हो।

सोमवार 15 जनवरी 2023 को सोने के दाम 63800 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है. वहीं, चांदी के दाम 72 से 73 हजार प्रति किलो के आस-पास है। ये दाम अलग-अलग राज्यों में भिन्न हो सकते हैं।

सोना खरीदते हुए इसकी शुद्धता को जरुर चेक कर लेना चाहिए। इसके लिए आभूषणों पर बने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क को देख सकते हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, और 18 कैरेट पर 750 अंकित इन नंबरों से भी सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं।

घर पर भी ताजा दाम जान सकते हैं

सोने के भाव आप मिस कॉल देकर भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। जिसके बाद SMS के माध्यम से 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा दाम पता चल जाएंगे। वहीं, www.ibja.com या ibjarates.com जैसी आधिकारिक साइट पर भी जाकर इनके ताजा दाम चेक कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim NPG News के समाचार संपादक (News Editor) हैं और पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की और ज़मीनी रिपोर्टिंग के बाद डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग व संपादन किया। जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त Ragib Asim जियो-पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स, राजनीति, अपराध, बिज़नेस, टेक और एवरग्रीन कंटेंट पर काम करते हैं। वे पिछले 8 वर्षों से SEO Specialist के रूप में भी सक्रिय हैं।

Read MoreRead Less

Next Story