Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 14 January 2024: सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जानें 10 ग्राम सोने और चांदी का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 14 January 2024: नए साल की शुरुआत के साथ ही सोने के दाम में तेजी जारी है। अब साल 2025 में सोने का भाव 80,000 रुपये के स्तर को पार कर गया है। दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव 80,200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।

Gold Silver Price Today 12 June 2024: आज सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का सोने का भाव क्या है
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 14 January 2024: नए साल की शुरुआत के साथ ही सोने के दाम में तेजी जारी है। अब साल 2025 में सोने का भाव 80,000 रुपये के स्तर को पार कर गया है। दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव 80,200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 73,500 रुपये के ऊपर है। ये भाव 10 ग्राम सोने का है। आपको बता दें देश में ज्यादातर ज्वैलरी 22 कैरेट सोने में बनाई जाती है। 22 कैरेट सोने का भाव चढ़ने का असर सीधे बायर्स पर आएगा। क्या अब सोना जल्द नए पीक पर पहुंचेगा? गोल्ड का पिछला पीक पिछले साल था, जब ये 82,000 रुपये के स्तर को पार कर गया था।

शादी के सीजन में सोने की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे इसकी कीमतें भी ऊपर जा रही हैं। लोग सोना न सिर्फ गहने बनाने के लिए, बल्कि सुरक्षित निवेश के तौर पर भी खरीद रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने इसकी कीमत को और बढ़ावा दिया है। आर्थिक अनिश्चितताओं के समय सोना लोगों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन जाता है।

सोने की कीमतें रुपये की कमजोरी के चलते भी बढ़ रही हैं। इसके अलावा, अमेरिका के आर्थिक आंकड़े, जैसे बेरोजगारी दर और पीएमआई रिपोर्ट, आने वाले हफ्तों में सोने की कीमतों पर असर डाल सकते हैं। निवेश करने वालों की संख्या बढ़ने से सोने की कीमतें जल्द ही 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

14 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 73,550 80,220
  • नोएडा 73,550 80,220
  • गाजियाबाद 73,550 80,220
  • जयपुर 73,550 80,220
  • गुड़गांव 73,550 80,220
  • लखनऊ 73,550 80,220
  • मुंबई 73,400 80,070
  • कोलकाता 73,400 80,070
  • पटना 73,450 80,120
  • अहमदाबाद 73,450 80,120
  • भुवनेश्वर 73,400 80,070
  • बेंगलुरु 73,400 80,070

1 किलो चांदी का भाव

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 94,500 रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि, साल 2024 में एक किलोग्राम चांदी का भाव 1,00,000 रुपये को पार कर गया था। चांदी का भाव अभी तक अपने पुराने पीक पर दोबारा लौटकर नहीं आया है। अब देखना होगा कि क्या चांदी भाव होली से पहले 1,00,000 रुपये के स्तर पर जाएगा।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, रुपये और डॉलर का एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क और देश की मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती है। शादी के सीजन और त्योहारों के समय सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आती है। ये पिछले सालों का ट्रेंड रहा है। इसके अलावा, वैश्विक बाजार में सोने के भाव, जैसे न्यूयॉर्क और लंदन के बुलियन मार्केट, भारत में सोने की कीमतों को सीधे प्रभावित करते हैं।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story