Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 13 November 2023: सोना-चांदी आज हुआ सस्ता, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

Gold-Silver Price Today 13 November 2023: सर्राफा बाजार में रविवार को सोने के दाम में तेजी देखने को मिली. जबकि चांदी के दाम एक बार फिर से गिरावट के साथ बंद हुए.

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 13 November 2023: सर्राफा बाजार में रविवार को सोने के दाम में तेजी देखने को मिली. जबकि चांदी के दाम एक बार फिर से गिरावट के साथ बंद हुए. इससे पहले बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली. हालांकि दिवाली के मुहूर्त पर चांदी के दाम में मामूली सुधार देखने को मिला. जबकि चांदी का भाव बिना किसी सुधार के एक बार फिर से गिरावट के साथ बंद हुआ.

दिवाली के दिन (रविवार) को सोने की कीमत में 120 रुपये की बढ़ोतरी हुई. जबकि चांदी के दाम 30 रुपये गिर गए. इसके बाद 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना चढ़कर 55,000 रुपये प्रति दस ग्राम तो 24 कैरेट वाला गोल्ड 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. जबकि चांदी का भाव गिरावट के साथ 70,260 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुआ.

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी यूएस कॉमेक्स पर सोने की कीमत में 0.19 फीसदी यानी 116 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके बाद सोना 59,775 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ. जबकि चांदी का भाव यहां 0.06 प्रतिशत यानी 43 रुपये गिरकर 69,990 रुपये प्रति किग्रा हो गया. उधर, विदेशी बाजार यूएस कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.38 प्रतिशत यानी 27.10 औंस प्रति डॉलर गिरकर 19,42.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. जबकि चांदी का भाव यहां 2.62 फीसदी यानी 0.60 डॉलर प्रति औंस गिरकर 22.31 डॉलर प्रति डॉलर हो गया.

राजधानी दिल्ली में सोना 120 रुपये की बढ़त के साथ (22 कैरेट) 54,808 और 24 कैरेट गोल्ड 59,790 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. जबकि चांदी की कीमत दिल्ली में 40 रुपये गिरकर 70,010 रुपये प्रति किग्रा पर आ गई. वहीं मुंबई में सोने के दाम में 130 रुपये की बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी का भाव 40 रुपये कम हो गया. इसके बाद 22 कैरेट वाला गोल्ड 54,908 रुपये और 24 कैरेट वाला सोना 59,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी 40 रुपये गिरकर 70,130 रुपये प्रति किग्रा हो गई.

कोलकाता में सोना (22 कैरेट) 54,835 रुपये प्रति दस ग्राम तो 24 कैरेट वाला गोल्ड 59,820 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी का भाव यहां गिरावट के बाद 70,040 रुपये प्रति किग्रा हो गया. चेन्नई में 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 5,064 तो 24 कैरेट वाला गोल्ड 60,070 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमत यहां 70,330 रुपये प्रति किग्रा चल रही है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story