Gold-Silver Price Today 13 MAy 2025: खुशखबरी! सोने के दाम में भारी गिरावट! अमेरिका-चीन डील से 10 ग्राम सोना हुआ 1500 तक सस्ता, जानिए आपके शहर का ताज़ा रेट!
Gold-Silver Price Today 13 MAy 2025: हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 13 मई को सोने के भाव में गिरावट आई है। ये लगातार दूसरे सत्र में गोल्ड रेट में गिरावट आई है। सोने का भाव कल की तुलना में करीब 1500 रुपये तक सस्ता हुआ है।

Gold-Silver Price Today 13 MAy 2025: हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 13 मई को सोने के भाव में गिरावट आई है। ये लगातार दूसरे सत्र में गोल्ड रेट में गिरावट आई है। सोने का भाव कल की तुलना में करीब 1500 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 95,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 87,500 पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।
सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका और चीन के बीच व्यापार संबंधों में आई नरमी है। अमेरिका ने चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर ड्यूटी बढ़ाने की योजना को 90 दिन के लिए रोक दिया, जिससे वैश्विक बाजारों में व्यापार तनाव में राहत देखी गई। इसके चलते निवेशकों ने सोने जैसे सुरक्षित निवेश विकल्प से पैसा निकालकर अन्य एसेट्स की ओर रुख किया। नतीजतन, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही बाजारों में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
इसके अलावा, रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम की संभावनाएं और भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव में कमी जैसे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों ने भी बाजार में स्थिरता का संकेत दिया। इससे सोने की मांग में और गिरावट आई क्योंकि अनिश्चितता के समय में ही आमतौर पर सोने को एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है। साथ ही, शेयर बाजारों में तेजी और डॉलर की मजबूती ने भी सोने की कीमतों पर दबाव डाला, जिससे निवेशकों ने मुनाफावसूली करते हुए सोना बेचना शुरू किया।
दिल्ली-मुंबई में 13 मई 2025 सोने का रेट
मंगलवार 13 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 87,650 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 87,500 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 87,650 95,610
- चेन्नई 87,500 95,460
- मुंबई 87,500 95,460
- कोलकाता 87,500 95,460
- जयपुर 87,650 95,610
- नोएडा 87,650 95,610
- गाजियाबाद 87,650 95,610
- लखनऊ 87,650 95,610
- बंगलुरु 87,500 95,460
- पटना 87,500 95,460
चांदी का रेट
मंगलवार 13 मई 2025 को चांदी का भाव 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है। ये कल के भाव पर ही ट्रेड कर रहा है।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
