Gold-Silver Price Today 13 August 2025: औंधे मुंह गिरा सोने का दाम! कीमतों में आई भयंकर गिरावट? जानिए आज का सोने चांदी का भाव
Gold-Silver Price Today 13 August 2025: आज बुधवार 13 अगस्त 2025 को सोने के भाव में जबरदस्त कमी हो गई है। बीते कल के मुकाबले आज सोने का भाव 100 रुपये तक सस्ता हुआ है।

Gold-Silver Price Today 13 August 2025: आज बुधवार 13 अगस्त 2025 को सोने के भाव में जबरदस्त कमी हो गई है। बीते कल के मुकाबले आज सोने का भाव 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,01,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 92,900 रुपये के आसपास ही ट्रेड कर रहा है। देश में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2000 रुपये तक सस्ता हुआ है। बढ़ें 13 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।
आज का चांदी का भाव 13 अगस्त
देश बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,14,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव में 100 रुपये की गिरावट आई है। आज 13 अगस्त को सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं।
आज का सोने का भाव में गिरावट की वजह
सोने की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में कमी और निवेशकों की बिकवाली रही। पिछले दिनों से लगातार बढ़त दर्ज करने के बाद बाजार में मुनाफावसूली का माहौल बना। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की होने वाली मुलाकात से रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति वार्ता की उम्मीद बढ़ी है, जिससे सोने जैसे सुरक्षित निवेश की मांग घटी।
बुधवार 13 अगस्त 2025 का सोने का भाव
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 93,090 1,01,540
- चेन्नई 92,940 1,01,390
- मुंबई 92,940 1,01,390
- कोलकाता 92,940 1,01,390
- जयपुर 93,090 1,01,540
- नोएडा 93,090 1,01,540
- गाजियाबाद 93,090 1,01,540
- लखनऊ 93,090 1,01,540
- बंगलुरु 92,940 1,01,390
- पटना 92,940 1,01,390
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
