Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 12 October 2024: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट्स

Gold-Silver Price Today 12 October 2024: भारत में सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा पुरानी है। खासकर शादी या त्योहार के मौके पर लोग सोने-चांदी की खरीदारी शुभ मानते हैं। आज, 12 अक्टूबर 2024, दशहरे के मौके पर भी कई लोग सोना-चांदी खरीदते हैं।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 12 October 2024: भारत में सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा पुरानी है। खासकर शादी या त्योहार के मौके पर लोग सोने-चांदी की खरीदारी शुभ मानते हैं। आज, 12 अक्टूबर 2024, दशहरे के मौके पर भी कई लोग सोना-चांदी खरीदते हैं। इस त्योहारी सीजन में करवा चौथ, दिवाली, और धनतेरस जैसे त्योहारों के चलते बाजार में सोने-चांदी की मांग बढ़ी है, जिससे कीमतों में उछाल देखा जा रहा है।

आज सोने की कीमतें (12 अक्टूबर 2024)

  • 22 कैरेट सोना: 70,960 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 77,410 रुपये प्रति 10 ग्राम

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम और बढ़ सकते हैं। बढ़ती मांग और त्योहारों की वजह से सोने के भाव आसमान छू रहे हैं।

शहरों में सोने के दाम

दिल्ली

  • 22 कैरेट: 71,110 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 77,560 रुपये प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद

  • 22 कैरेट: 70,010 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 77,460 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई

  • 22 कैरेट: 70,960 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 77,410 रुपये प्रति 10 ग्राम

बेंगलुरु

  • 22 कैरेट: 70,960 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 77,410 रुपये प्रति 10 ग्राम

चेन्नई

  • 22 कैरेट: 70,960 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 77,410 रुपये प्रति 10 ग्राम

नोएडा

  • 18 कैरेट: 58,180 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: 71,110 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: 77,560 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमतें

  • चेन्नई: 1 किलो चांदी की कीमत 1,02,100 रुपये
  • मुंबई: 96,100 रुपये प्रति किलो
  • दिल्ली: 96,100 रुपये प्रति किलो
  • कोलकाता: 96,100 रुपये प्रति किलो
  • बेंगलुरु: 84,900 रुपये प्रति किलो

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story