Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 12 November 2023: सोना-चांदी आज हुआ सस्ता, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

Gold-Silver Price Today 12 November 2023: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है, गुरुवार और शुक्रवार को भी दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 12 November 2023: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है, गुरुवार और शुक्रवार को भी दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. इसलिए दिवाली के मौके पर सोने या चांदी के गहने बनवाने का ये शानदार मौका है. शुक्रवार को बंद हुए सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 490 रुपये की गिरावट दर्ज गई, जबकि चांदी का भाव 1060 रुपये कम हो गया. इसी के साथ 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना गिरकर 54,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. जबकि 24 कैरेट वाले गोल्ड के दाम कम होकर 59,880 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए. वहीं चांदी की भारतीय सर्राफा बाजार में 70,290 रुपये प्रति किग्रा हो गई.

एमसीएक्स पर सोने-चांदी का भाव

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में कल 1.04 फीसदी यानी 628 रुपये गिरावट हुई. इसके बाद यहां सोना 59,654 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. वहीं चांदी का भाव यहां 1.67 प्रतिशत यानी 1188 रुपये कम होकर 70,025 रुपये प्रति किग्रा हो गया. जबकि विदेशी बाजार यूएस कॉमेक्स पर सोना 1.38 फीसदी यानी 27.10 डॉलर प्रति औंस गिरकर 1942.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. जबकि चांदी का भाव यहां 2.60 प्रतिशत यानी 0.60 डॉलर प्रति औंस गिरकर 22.31 डॉलर प्रति औंस हो गया.

चारों महानगरों में क्या हैं सोने-चांदी के दाम

राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना का भाव गिरावट के बाद 54,698 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. जबकि 24 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 59,670 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. वहीं चांदी की कीमत दिल्ली में 70,040 रुपये प्रति किग्रा हो गई है. उधर मुंबई में सोना (22 कैरेट) 54,789 रुपये प्रति दस ग्राम बिक रहा है. जबकि 24 कैरेट वाला गोल्ड मुंबई में 59,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर व्यापार कर रहा है. वहीं चांदी की कीमत यहां 70,160 रुपये प्रति किग्रा चल रही है. कोलकाता में 22 कैरेट वाला सोना 54,716 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. वहीं 24 कैरेट वाला गोल्ड 59,690 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है. चांदी की कीमत कोलकाता में 70,070 रुपये प्रति किग्रा हो गई है. वहीं चेन्नई सोना (22 कैरेट) 54,945 और 24 कैरेट 59,940 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है. जबकि चांदी का भाव यहां 70,360 रुपये प्रति किग्रा हो गया है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story