Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 12 February 2025: सोने की कीमतों में उछाल, 24 कैरेट सोना ₹87,540 के पार, जानें 12 फरवरी 2025 को सोने-चांदी के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today 12 February 2025: डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई नीतियों के कारण सोने के भाव को पंख लग गए हैं। 22 कैरेट सोने का भाव 80,000 रुपये के पार चला गया है। आज 12 फरवरी बुधवार को सोना महंगा हुआ है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 12 February 2025: डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई नीतियों के कारण सोने के भाव को पंख लग गए हैं। 22 कैरेट सोने का भाव 80,000 रुपये के पार चला गया है। आज 12 फरवरी बुधवार को सोना महंगा हुआ है। 24 और 22 कैरेट सोने का दाम भाव में 400 रुपये तक की बढ़त रही। देश के ज्यादातर बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 87,400 रुपये के ऊपर है।

सोने के दाम बढ़ने का एक बड़ा कारण वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका है। जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्पात और एल्युमीनियम पर 25% आयात शुल्क लगाने की बात की, तो दुनिया भर में व्यापार पर असर डालने की चिंता बढ़ी। इससे निवेशक अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश कर रहे हैं, जिससे सोने की कीमतें बढ़ने लगी हैं। इसके अलावा, शेयर बाजार की अस्थिरता और मंदी का डर भी सोने की मांग को बढ़ा रहा है।

इसके अलावा, डॉलर की मजबूती और भारतीय रुपये की कमजोरी भी सोने के दामों को प्रभावित कर रही है। जब रुपये की कीमत घटती है, तो भारत में सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होती है। साथ ही, महंगाई और ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीदों के कारण निवेशक सोने को एक सुरक्षित विकल्प मानते हैं, जिससे इसकी कीमतें और बढ़ जाती हैं।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 300 रुपये की तेजी आई है। यहां दाम 87,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 80,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 87,390 और 22 कैरेट सोना 80,2110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 12 फरवरी 2025 का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 80,260 87,540
  • चेन्नई 80,110 87,390
  • मुंबई 80,110 87,390
  • कोलकाता 80,110 87,390

12 फरवरी को चांदी की कीमत

12 फरवरी को चांदी की कीमत में गिरावट रही। चांदी की कीमत 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर ही कारोबार कर रही है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story