Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav: लगातार चौथे दिन गिरा सोना, चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानें 11 जून 2025 के ताजा रेट

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज लगातार चौथे दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि दूसरी ओर चांदी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है और 1,09,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav: लगातार चौथे दिन गिरा सोना, चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानें 11 जून 2025 के ताजा रेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज लगातार चौथे दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि दूसरी ओर चांदी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है और 1,09,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। सोने में आई इस गिरावट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है तो वहीं चांदी की तेज रफ्तार ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है।

क्यों गिर रहे हैं सोने के भाव?

इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह बाजार में डिमांड का घटना है। ज्वेलर्स और थोक व्यापारी (स्टॉकिस्ट) लगातार अपने स्टॉक को बेच रहे हैं, जिससे सप्लाई ज्यादा हो गई और दाम नीचे आने लगे। साथ ही अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर में थोड़ी नरमी आई है, जिससे भी सोने में निवेश घट रहा है। निवेशक फिलहाल सोने से दूरी बना रहे हैं और इसी कारण कीमतें गिरती जा रही हैं।

इसके अलावा अमेरिका में इस हफ्ते महंगाई और खरीदारी से जुड़े कई अहम आंकड़े आने वाले हैं। यदि इन आंकड़ों के बाद अमेरिकी सरकार ब्याज दरों में कटौती करती है तो डॉलर मजबूत हो सकता है, जिसका असर सोने की कीमत पर और पड़ेगा। इन अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते निवेशक सतर्क हो गए हैं और फिलहाल सोने में बड़ी खरीदारी नहीं कर रहे हैं।

देश के बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट

11 जून 2025 को भारत के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार दर्ज की गईं:

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली 89,590 97,720
  • मुंबई 89,440 97,570
  • चेन्नई 89,440 97,570
  • कोलकाता 89,440 97,570
  • जयपुर 89,590 97,720
  • नोएडा 89,590 97,720
  • गाजियाबाद 89,590 97,720
  • लखनऊ 89,590 97,720
  • बंगलुरु 89,440 97,570
  • पटना 89,440 97,570

चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

जहां एक ओर सोने की कीमत गिर रही है, वहीं चांदी ने आज फिर नया शिखर छू लिया। आज चांदी का दाम 1,09,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है, जो कि अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। विशेषज्ञों का मानना है कि दिवाली तक चांदी का भाव 1,20,000 रुपये प्रति किलो तक जा सकता है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story